12 मवेशियों के साथ छह बांग्लादेशी गिरफ्तार

Published at :11 Jan 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
12 मवेशियों के साथ छह बांग्लादेशी गिरफ्तार

ग्वालपोखर : गुप्त सूत्रों से खबर पाकर मंगलवार तड़के ग्वालपोखर थाना के विशाल पुलिस बल ने शोलपाड़ा डांगी इलाके में छापेमारी कर 12 मवेशियों समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास से रस्सी और कंटीली बाड़ काटने का औजार भी बरामद किया. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि […]

विज्ञापन
ग्वालपोखर : गुप्त सूत्रों से खबर पाकर मंगलवार तड़के ग्वालपोखर थाना के विशाल पुलिस बल ने शोलपाड़ा डांगी इलाके में छापेमारी कर 12 मवेशियों समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास से रस्सी और कंटीली बाड़ काटने का औजार भी बरामद किया.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि ये सभी बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले के निवासी हैं. इनलोगों को पुलिस ने शोलपाड़ा डांगी इलाके के एक घर से पकड़ा है. बुधवार को आरोपियों को इस्लामपुर महकमा अदालत में पेश करने पर न्यायाधीश ने उन्हें जेल हिरासत में भेज दिया है. 20 जनवरी को उनलोगों को दुबारा अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola