कई परियोजनाओं का उद्घाटन

Published at :09 Jan 2018 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
कई परियोजनाओं का उद्घाटन

ममता ने हैप्पी न्यू ईयर के साथ दी नये साल की सौगात सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सिलीगुड़ी में उत्तर बंग उत्सव के उद्घाटन मंच से पहाड़-तराई-डुआर्स के लोगों को नये साल की शुभकामना उत्तर बंगाल हैप्पी न्यू ईयर कह कर दी. उद्घाटन स्थल सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम मैदान में मौजूद भीड़ ने […]

विज्ञापन

ममता ने हैप्पी न्यू ईयर के साथ दी नये साल की सौगात

सिलीगुड़ी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सिलीगुड़ी में उत्तर बंग उत्सव के उद्घाटन मंच से पहाड़-तराई-डुआर्स के लोगों को नये साल की शुभकामना उत्तर बंगाल हैप्पी न्यू ईयर कह कर दी. उद्घाटन स्थल सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम मैदान में मौजूद भीड़ ने भी ममता के इस शुभकामना का जवाब तालियां बजा कर दिया. उसके बाद मुख्यमंत्री ने नये साल की सौगात उत्तर बंगालवासियों को दी. इसके तहत उन्होंने जहां उत्तर बंगाल के नौ खास शख्सियतों को ‘बंग रत्न अवार्ड’ से नवाजा, वहीं उत्तर बंग उत्सव के रंगमंच से रिमोट का बटन दबा कर आधा दर्जन से अधिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया.
विकास परियोजनाएं : सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण और उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय की ओर से दार्जिलिंग जिला अंतर्गत सिलीगुड़ी महकमा परिषद क्षेत्र के सिलीगुड़ी में मिलन मोड़ से गुलमा रेलवे स्टेशन के बीच 824.27 लाख रुपये की लागत से 2850 मीटर लंबी सड़क का उन्नतीकरण, सिलीगुड़ी निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 के चयनपाड़ा में 96.99 लाख रुपये की लागत से 1000 मीटर लंबी बिटुमिन्स रोड व जल निकासी व्यवस्था का निर्माण, जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत सिलीगुड़ी में शांतिनगर प्राइमरी स्कूल से जलेश्वरी मेन रोड तक की सड़क का 120.25 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य,
जलपाईगुड़ी के राजबाड़ी दीघी में पेरिफेरल रोड व जल निकासी व्यवस्था का 169.19 लाख रुपये की लागत से निर्माण, जलपाईगुड़ी जिले के फूलबाड़ी-02 ग्राम पंचायत अंतर्गत अमाइदीघी से चंपटगछ रोड के बीच बाईलेन रोड, सुरक्षा कार्य व दोनों ओर निकासी व्यवस्था का 191.62 लाख रुपये की लागत से निर्माण तथा जलपाईगुड़ी के राजबाड़ी दीघी में डेकोरेटिव गार्डेन व लैंडस्केप लाइट के साथ सौंदर्यीकरण का 186.17 लाख रुपये की लागत से कार्य योजनाओं का उद्घाटन ममता ने किया.
उत्तर बंगाल के आठ जिलों की ऐसी नौ शख्सियतों को ‘बंगरत्न’ अवार्ड से नवाजा गया, जो अपनी खास उपलब्धियों से समाज के लिए आदर्श व प्रेरणास्रोत बने. चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कालिम्पोंग में असहाय व गरीबों के लिए स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए उत्तर बंगाल के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ प्रेम दोरजी भुटिया, अर्थशास्त्री व दार्जिलिंग में शिक्षक के पद पर कार्यरत डॉ मानस दास, अलीपुरद्वार के नामी लेखक, शिक्षक व शोधकर्ता डॉ दिलीप कुमार राय,
राजवंशी भाषा-संस्कृति व कला को बचाने के लिए जलपाईगुड़ी निवासी लोक कलाकार दिनेश चंद्र राय, ठाकुर पंचानन वर्मा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व शोधकर्ता कूचबिहार निवासी डॉ दीप कुमार मुखर्जी, कूचबिहार के ही नामी बुद्धिजीवि नवीन चंद्र राय, उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज निवासी 95 वर्षीय प्रेम बिहारी ठाकुर, मालदा के शिक्षाविद् डॉ राधागोविंद घोष एवं दक्षिण दिनाजपुर जिले के बुद्धिजीवि व कलाकार तापस कुमार कुंडू को ममता ने बंगरत्न सम्मान प्रदान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola