डॉक्टरों व नर्सों का मिलना हो गया है मुश्किल, 10 पदों के लिए मात्र दो आवेदन

जलपाईगुड़ी : जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक पद के लिए आवेदन मांगें जाने के बावजूद 80 फीसदी पद खाली रह गये. उल्लेखनीय है कि जिले में नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम)परियोजना के तहत जिले के ब्लॉक व ग्रामीण अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा विज्ञापन के जरिए आवेदन मांगा गया […]
यहां तक कि नर्सों के पद भी पूरे नहीं हुए. सोमवार को संबंधित पदों पर चिकित्सक व नर्सों को जिला स्वास्थ्य विभाग की नियुक्ति कमेटी के सामने हाजिर होना था. जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जगन्नाथ सरकार ने बताया कि जलपाईगुड़ी जिला स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत उदलाबाड़ी ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र व छह ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में कुल दस चिकित्सक व चार नर्सों की आवश्यकता है. इसके लिए एनआरएचएम परियोजना के तहत चिकित्सक व नर्सों की आवश्यकता को लेकर वेबसाइट पर आवेदन मांगा गया था. यहां तक कि परिचित चिकित्सकों वअन्य राज्य में भी अवगत कराया गया था. लेकिन केवल दो ही चिकित्सक मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










