बड़े भाई व भाभी पर किया जानलेवा हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा. खेत में लगी सब्जी की फसल नष्ट करने पर जब बड़े भाई ने आपत्ति की तो छोटे भाई ने तैश में आकर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में बड़े भाई और उनकी पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सोमवार की सुबह यह घटना हबीबपुर थाना अंतर्गत दक्षिण चांदपुर […]
विज्ञापन
मालदा. खेत में लगी सब्जी की फसल नष्ट करने पर जब बड़े भाई ने आपत्ति की तो छोटे भाई ने तैश में आकर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में बड़े भाई और उनकी पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सोमवार की सुबह यह घटना हबीबपुर थाना अंतर्गत दक्षिण चांदपुर गांव में घटी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल महिला का नाम सागरी मंडल (35) है.
धारदार हथियार के हमले से महिला का सर फट गया है. उनका इलाज फिलहाल मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. वहीं महिला के पति शुद्धोधन मंडल (40) को भी गंभीर हालत में हबीबपुर के बुलबुलचंडी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में हबीबपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
शिकायत में शुद्धोधन मंडल ने बताया है कि उन्होंने अपनी जमीन में पालक साग लगाया था. अचानक आज सुबह उनके छोटे भाई मनमोहन मंडल ने ट्रैक्टर चलाकर सब्जियों को नष्ट कर दिया. जब बड़े भाई और भाभी ने इस पर आपत्ति की तो मनमोहन मंडल ने दोनों पर रॉड और हंसुआ से हमला बोल दिया. उसके बाद से आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










