कुलिक में चल रही प्रवासी पक्षियों की गणना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

रायगंज: शहर के एक प्रमुख आकर्षण कुलिक पक्षी निवास में प्रवासी पक्षियों की गणना का कार्य जारी है. स्वयंसेवी संगठन और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से यह गणना चल रही है. सूत्रों के अनुसार, सात टीमों के जरिये पक्षियों की गिनती वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है. वन विभाग के रायगंज डिवीजन के […]
विज्ञापन
रायगंज: शहर के एक प्रमुख आकर्षण कुलिक पक्षी निवास में प्रवासी पक्षियों की गणना का कार्य जारी है. स्वयंसेवी संगठन और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से यह गणना चल रही है. सूत्रों के अनुसार, सात टीमों के जरिये पक्षियों की गिनती वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है.
वन विभाग के रायगंज डिवीजन के डीएफओ द्विपर्ण दत्त ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि इस बार प्रवासी पक्षियों की संख्या में खास इजाफा होगा. हाल में आयी बाढ़ के चलते कुलिक पक्षी निवास में पानी घुस गया था. इसलिए उसे पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए बंद कर दिया गया था. इस बार शुक्रवार से पक्षी निवास को दर्शकों के लिए खोल दिया गया है.
उन्होंने बताया कि पिछले साल इस पक्षी निवास में अन्य पक्षी निवासों की तुलना में रिकार्ड संख्या में ओपेन बिल स्टॉर्क पक्षी आये थे. पक्षियों की गणना सुबह छह बजे से की जा रही है. पक्षी निवास के भीतरी हिस्से में करीब आठ सौ पेड़ों पर रहनेवाले पक्षियों की गणना की जा रही है. इसके अलावा, इसके इर्दगिर्द रहनेवाले प्रवासी पक्षियों की भी गणना की जायेगी. इस पक्षी निवास में ओपेन बिल स्टॉर्क प्रजाति के पक्षियों के अलावा नाइट हेरोन, कर्मोरेंट और इग्रेट प्रजाति के पक्षी आते हैं. जानकारों का कहना है िक इस साल पक्षियों की संख्या बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










