जाबराभीटा में बम का आतंक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2017 11:40 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अधीन एनजेपी थाना इलाके के जबराभीटा में सुबह-सुबह ही बम की अफवाह होने से खलबली मच गयी. हांलाकि जब इस पूरे मामले की जांच की गयी तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहानी चरितार्थ हुयी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जाबराभीटा इलाके में एक घर के पास […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अधीन एनजेपी थाना इलाके के जबराभीटा में सुबह-सुबह ही बम की अफवाह होने से खलबली मच गयी.
हांलाकि जब इस पूरे मामले की जांच की गयी तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहानी चरितार्थ हुयी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जाबराभीटा इलाके में एक घर के पास एक हॉटपॉट देखा गया. आते-जाते लोगों की जब उसपर नजर पड़ी तो बम का आतंक फैल गया.
सभी को लगा कि इस बॉक्स में बम है.उसके बाद इसकी जानकारी भक्तिनगर थाने को दी गयी. सूचना मिलते भी पुलिस और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची. इसबीच,बम होने की अफवाह दूर-दूर तक फैल चुकी थी.भारी संख्या में लोग मौके पर जमा होने लगे थे. पुलिस ने बॉक्स के आसपास किसी को नहीं जाने दिया. बाद में जब उस हॉटपॉट बॉक्स को खोला गया तो उसमें कुछ भी नहीं मिला.
उसके बाद पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. अब यह बॉक्स कहां से आया,यह अभी भी रहस्य है .फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










