डेंगू को लेकर रथींद्र ने गौतम देव पर बोला हमला, कहा स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर में डेंगू के लगातार बढ़ते मामले को लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री तथा सिलीगुड़ी शहर के रहने वाले गौतम देव विपक्ष के निशाने पर हैं. अबतक शहर के मेयर तथा सिलीगुड़ी के माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य ही गौतम देव पर हमला बोलते आए थे,अब भाजपा ने भी श्री देव पर हमला बोला […]
यहां उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में डेंगू ने महामारी का रूप ले लिया है. इस बीमारी से अबतक नौ लोगों की मौत हो गयी है और करीब 1000 से भी अधिक मरीज विभिन्न सरकारी तथा निजी अस्पतालों में भर्ती हैं.
आलम यह है कि सरकारी अस्पताल तो छोड़िए निजी अस्पतालों तक में बेड खाली नहीं है. मरीजों की चिकित्सा जमीन पर की जा रही है. डेंगू के मामले को लेकर अबतक राज्य के पर्यटन मंत्री तथा मेयर अशोक भट्टाचार्य ही आमने-सामने थे. पर्यटन मंत्री जहां सिलीगुड़ी नगर निगम को ब्यर्थ करार देकर पूरी जिम्मेदारी जहां मेयर पर डाल रहे हैं वहीं मेयर अशोक भट्टाचार्य राज्य स्वास्थय विभाग पर पूरी जिम्मेदारी डालने में व्यस्त हैं. इसीबीची बुधवार को भाजपा नेता तथा उत्तर बंगाल के पर्यवेक्षक रथींद्र बोस ने राज्य की तृणमूल सरकार तथा मंत्री गौतम देव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. श्री बोस ने एक विशेष बातचीत में बताया कि सिर्फ सिलीगुड़ी ही नहीं,पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गयी है. यहां के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध नहीं है.
उन्होंने मंत्री गौतम देव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि राज्य में स्वास्थ्य सेवा सही है तो लोग इलाज के लिए बाहर क्यों जा रहे हैं. मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए. दरअसल राज्य की तृणमूल सरकार आमलोगों की भलाई के लिए काम ही नहीं कर रही है. राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवा में सुधार के बदले खेल तथा उत्सव आदि के आयोजन में करोड़ो रुपये खर्च कर रही है. श्री बोस ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवा में सुधार के साथ ही विभिन्न मदों में राज्य सरकार को करोड़ो रूपये की मदद की जा रही है,लेकिन इन पैसों का उपयोग सही तरीके से नहीं हो रहा है. उन्होंन केद्र सरकार से मिले पैसे का हिसाब भी राज्य सरकार को देने के लिए कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










