पहाड़ की राजनीति में अब भाजपा भी जा रही कूदने

दार्जिलिंग. पश्चिम बंगाल विजय का सपना पाले भाजपा दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के राजनीतिक मैदान को खाली छोड़ना नहीं चाह रही है. रणनीतिक लिहाज से उसने बंगाल विभाजन का लगातार विरोध किया, लेकिन अब गोरखालैंड आंदोलन ठंडा पड़ने के बाद वह पहाड़ की राजनीति में दखल बढ़ाने की कोशिश में जुट गयी है. इसके अलावा राजनीतिक […]
इसके अलावा राजनीतिक विरोध का सामना कर रहे दार्जिलिंग के सांसद एसएस अहलुवालिया को भी वह संकट से बाहर निकालना चाहती है. इसी क्रम में बुधवार को भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष कालिम्पोंग पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है के उनके साथ सांसद श्री अहलुवालिया भी होंगे. इधर, टेलीफोन पर हुई बातचीत में गोजमुमो प्रमुख विमल गुरुंग ने कहा कि श्री घोष के साथ आ रही भाजपा की टोली आंदोलन के शहीदों के परिवारों के साथ भेंटवार्ता करेगी और पहाड़ की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट भी तैयार करेगी.
उल्लेखनीय है कि गोजमुमो का विनय तमांग गुट भी भाजपा नेताओं के दौरे को लेकर अपना विरोध जता चुका है. गोरामुमो नेता श्री छेत्री ने कहा ‘गोरखाओं का सपना मेरा सपना’ कहनेवाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पष्ट करना होगा कि अब उनका सपना क्या है. लोकसभा चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने जो सपना दिखाया अब उसको पूरा करना होगा. दार्जिलिंग पहाड़ से दो-दो बार भाजपा नेताओं को सांसद बनाकर भेजा गया. भाजपा को बताना होगा कि गोरखालैंड पर उसका रुख क्या है. भाजपा नेता पहाड़ की जनता को बेवकूफ नहीं बनायें. 105 दिनों तक पहाड़ बंद के दौरान यहां लोगों की स्थिति क्या रही, इसके बारे में किसी ने नहीं पूछा. अब सब शांत होने पर उनके आने की जरूरत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










