एंब्रॉडरी मशीन खरीदने के नाम पर ठगे 6.20 लाख

Published at :26 Sep 2017 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
एंब्रॉडरी मशीन खरीदने के नाम पर ठगे 6.20 लाख

कोलकाता. खुद को इंपोर्ट एक्सपोर्ट का धंधा करनेवाला बड़े स्तर का व्यापारी बताकर विदेश से सस्ती कीमत पर इंपोर्टेड एंब्रॉडरी मशीन मंगवाने के नाम पर एक व्यापारी से छह लाख 20 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है. रुपये देने के बावजूद मशीन नहीं आने पर ठगी का आभास होने के बाद इसकी शिकायत […]

विज्ञापन
कोलकाता. खुद को इंपोर्ट एक्सपोर्ट का धंधा करनेवाला बड़े स्तर का व्यापारी बताकर विदेश से सस्ती कीमत पर इंपोर्टेड एंब्रॉडरी मशीन मंगवाने के नाम पर एक व्यापारी से छह लाख 20 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है. रुपये देने के बावजूद मशीन नहीं आने पर ठगी का आभास होने के बाद इसकी शिकायत पीड़ित व्यापारी ने बड़ाबाजार थाने में दर्ज करायी.

शिकायत करने वाले व्यापारी का नाम राम सिंह है. जबकि आरोपी व्यक्ति का नाम दीपक अग्रवाल है. दोनों ही हावड़ा के रहने वाले हैं. रुपये का लेनदेन बड़ाबाजार इलाके में मई महीने में होने के कारण इसकी शिकायत बड़ाबाजार थाने में दर्ज करायी गयी.

पुलिस को शिकायत में पीड़ित व्यापारी ने बताया कि दीपक से उसकी मुलाकात कुछ महीनों पहले हुई थी. उसने खुद के बड़े स्तर का व्यापारी बताया था. बातों ही बातों में उसने बताया कि वह उसके लिए सस्ती कीमत पर विदेश से एंब्रॉडरी मशीन मंगवा देगा. इसके लिए उसने छह लाख 20 हजार रुपये भी लिए. लेकिन उसने मशीन नहीं मंगवाया. उसके रुपये भी वापस नहीं किये. इसके बाद उसने इसकी शिकायत बड़ाबाजार थाने में दर्ज कराने का फैसला लिया. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola