चोर ने नोची बाली, गृहिणी का कान चीरा

Published at :22 Sep 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
चोर ने नोची बाली, गृहिणी का कान चीरा

मालदा: एक चोर सेंध काटकर घर के भीतर घुसा और आलमारी तोड़कर उसने नगद और गहने चुरा लिये. इसी बीच घर की गृहिणी ने लाइट जलायी तो चोर उनकी पहचान में आ गया. इसके बाद चोर उनके कान की बाली नोचकर भाग गया. इससे गृहिणी का कान चिर गया. बुधवार देर रात यह घटना कालियाचक […]

विज्ञापन
मालदा: एक चोर सेंध काटकर घर के भीतर घुसा और आलमारी तोड़कर उसने नगद और गहने चुरा लिये. इसी बीच घर की गृहिणी ने लाइट जलायी तो चोर उनकी पहचान में आ गया. इसके बाद चोर उनके कान की बाली नोचकर भाग गया. इससे गृहिणी का कान चिर गया. बुधवार देर रात यह घटना कालियाचक थाने के सुल्तानगंज इलाके में घटी. घायल अवस्था में गृहिणी को परिजनों ने मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ ज्योतिष चंद्र दास ने बताया कि घायल महिला का नाम मेहेरून बीबी (45) है. बाली नोचते समय उनके दाहिने कान का नीचे का हिस्सा बुरी तरह चिर गया है. ऑपरेशन करके 10 टांके लगाये गये हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के समय गृहिणी कमरे में अकेले सो रही थी. पति और बच्चे दूसरे कमरे में थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola