पूजा से पहले बंगाल सफारी पार्क होगा गुलजार

सिलीगुड़ी: अबतक हिरणों तथा मोर आदि को देख कर ही खुश होने वाले सिलीगुड़ी के लोगों तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों को ना केवल हाथी देखने का मौका मिलेगा,बल्कि उसकी सवारी का भी आनंद उठा सकेंगे. यदि सबकुछ ठीक रहा तो दुर्गा पूजा से पहले ही यह मौका मिलने वाला है. सिलीगुड़ी शहर से […]
श्री देव यहां पिछले दिनों संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.श्री देव ने कहा कि वह कोलकाता में उनकी मुलाकात वनमंत्री विनय कृष्ण वर्मन के साथ होगी. वहीं इस योजना को अंतिम रूप दिया जायेगा. सबकुछ ठीक रहा तो 26 तारीख के दिन ही एलिफेंट सफारी का उद्घाटन कर दिया जायेगा.इसबीच,एलिफेंट सफारी शुरू करने के लिए एक हाथी को बक्सा बाघ परियोजना के जंगल से लाया गया है.
इस हाथी का नाम उर्मिला है. फिलहाल उर्मिला यहां की आवोहवा में ढलने की कोशिश कर रही है.उसकी देखरेख के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित एक कर्मचारी को भी रखा गया है. वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस हाथी को बक्सा जंगल जैसा माहौल ही यहां भी मिल रहा है. इसके साथ ही यहां अब हाथियों की संख्या दो हो गयी है. आने वाले दिनों में और भी कई जानवर इस पार्क में आ रहे हैं.पर्यटप मंत्री ने भी कहा था कि दो बाघ के साथ ही चार सफेद मोर यहां लाये जायेंगे. उसके बाद इनसभी को भी यहां लाने की तैयारी शुरू हो गयी है. बंगाल सफारी पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि पूजा के बाद मोर को लाने की कोशिश की जायेगी. उसके बाद नंदन कानन से दो बाघों को लाया जायेगा. इसबीच,बंगाल सफारी पार्क में एलिफेंट सफारी शुरू होने की खबर से ना केवल सिलीगुड़ी बल्कि पूरे उत्तर बंगाल के लोग खुश हैं. खासकर पर्यटक इसको लेकर काफी उत्साहित हैं. क्योंकि हाथी सफारी की बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है और इसकी शुरूआत भी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










