बंगाल : खुले में शौच करते वृद्ध पर गैंडे ने किया हमला, वृद्ध घायल

Published at :20 Sep 2017 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : खुले में शौच करते वृद्ध पर गैंडे ने किया हमला, वृद्ध घायल

गोरूमारा जंगल क्षेत्र की घटना, पंचायत के खुले में शौच से मुक्त होने पर उठे सवाल मेटेली : बुधवार सबेरे गोरूमारा जंगल में शौच करने गये एक वृद्ध को गैंडे ने घायल कर दिया. घटना मेटेली ब्लॉक के गोरूमारा जंगल से सटे दक्षिण धूपझोरा के डाउयातली इलाके में घटी. गैंडे के हमले से जख्मी वृद्ध […]

विज्ञापन

गोरूमारा जंगल क्षेत्र की घटना, पंचायत के खुले में शौच से मुक्त होने पर उठे सवाल

मेटेली : बुधवार सबेरे गोरूमारा जंगल में शौच करने गये एक वृद्ध को गैंडे ने घायल कर दिया. घटना मेटेली ब्लॉक के गोरूमारा जंगल से सटे दक्षिण धूपझोरा के डाउयातली इलाके में घटी. गैंडे के हमले से जख्मी वृद्ध का नाम चुमनु उरांव (75) है. उन्हें माल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की खबर मिलते ही वन संचालन समिति के सदस्य हुसैन हबीबुल हसन, रब्बु आलम घटनस्थल पर पहुंचे. धूपझोरा बीट ऑफिस को भी सूचित किया गया. व्यक्ति के इलाज का खर्च वन विभाग उठायेगी. उल्लेखनीय है कि काफी पहले इस ग्राम पंचायत को खुले में शौच विहीन मुक्त ग्राम पंचातय घोषित किया गया था. इसके बाद भी उस व्यक्ति के खुले में शौच जाने को लेकर सवाल उठने लगा है.

मेटेली के बीडीओ सुबा बड़ाल ने बताया कि खुले में शौच को रोकने को लेकर प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही आम लोगों को भी जागरूक होना होगा. स्वस्थ होने के बाद व्यक्ति की काउंसेलिंग की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola