शांति का संदेश देगा महाकाल सेवा संघ

हावड़ा. उत्तर हावड़ा के घुसड़ी स्थित महाकाल सेवा संघ इस बार दुर्गा पूजा में शांति का संदेश देगा. श्रद्धालुओं को पंडाल की ओर आकर्षित करने के लिए इस बार बिहार के राजगीर में प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है. इस बार पूजा का 71 वां साल है. यह जानकारी पूजा […]
उन्होंने बताया कि चारों तरफ हिंसा फैली हुई है. भारत शांति के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध रहा है. भारतवासियों को यह याद रखना होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए हमलोग बौद्ध मंदिर बना रहे हैं, जो शांति का संदेश देगा. रतन ने कहा कि मां दुर्गा की प्रतिमा इस बार बाकी से पूरी तरह अलग होगा. प्रसिद्ध टॉलीवुड अभिनेत्री सुचंद्रा वानियां के चेहरे को ध्यान में रखकर प्रतिमा बनायी जा रही है.
पूजा के मुख्य सलाहकार शंभु नाथ गुप्ता हैं. उन्होंने कहा कि हुगली के आरामबाग के काजल कोभर पंडाल निर्माण कर रहे हैं जबकि श्रीकांत व पार्थ दास मूर्तिकार हैं. अध्यक्ष हीरा दास ने बताया कि महाकाल सेवा संघ का यह पूजा उत्तर हावड़ा के सबसे पुराना पूजा है. वर्ष 1947 में इस पूजा की नींव रखी गयी थी. आकर्षक लाइटिंग के जरिये पंडाल के अंदर का दृश्य लुभावना बनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










