चाय बागान खोलो, दो बोनस वरना होगी कार्रवाई

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चाय बागान मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द ही चाय बागान नहीं खुले आैर दुर्गा पूजा से पहले श्रमिकों को बोनस नहीं दिया गया तो प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा. गोरखालैंड मुद्दे पर चल रहे आंदाेलन के कारण बंद पड़े चाय बागानाें के मुद्दे पर सोमवार […]
चाय श्रमिकों के बोनस व बंद चाय बागानों को दोबारा खोलने की मांग पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के बागी नेता विनय तमांग और अनित थापा ने भी उस दिन मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की आैर उनसे इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने का आवेदन किया. विनय तमांग व अनित थापा इत्यादि के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताआें को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पिछली दो बैठकों में भी विनय तमांग व अन्य लोग बंद चाय बागानों और उनमें काम करनेवाले श्रमिकों को बोनस देने की बात उठा चुके हैं.
इस दिन भी इसी विषय पर बात करने के लिए वह लोग हमारे पास आये हैं. उन्होंने बताया है कि तीन महीने से चाय बागानों में काम करनेवाले श्रमिकों को काफी दिक्कत हो रही है, क्योंकि चाय बागान बंद हैं. 2016-17 का बोनस भी नहीं मिला है. इस मुद्दे पर 21 सितंबर को सिलीगुड़ी में एक त्रिपक्षीय बैठक होगी. इस बैठक में श्रम आयुक्त, चाय संस्थाआें व यूनियनों के प्रतिनिधि, चाय बागानों के मालिक एवं वहां काम करने वाले श्रमिकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










