सभी रोहिंग्या आतंकवादी नहीं : ममता

कोलकाता. केंद्र सरकार का कहना है कि रोहिंग्या शरणार्थी देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं. उन्हें फौरन देश से निकाल देना चाहिए. लेिकन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इससे सहमत नहीं है. सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न में सीएम ने कहा : यह मामला अदालत में विचाराधीन है. इसलिए इस पर कुछ कहना ठीक नहीं […]
मैं केवल इतना कह सकती हूं कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में रह रहे रोहिंग्याआें आैर उनके बच्चों की जानकारी मांगी है. राज्य सरकार से पूरी सूची मांगी है. उनके निर्वासन का भी निर्देश दिया गया है. मेरा मानना है कि सभी रोहिंग्या आतंकवादी नहीं हैं. यह ध्यान रखना चाहिए कि आम लोग आैर आतंकवादी समान नहीं होते हैं.
कुछ आतंकवादी हो सकते हैं. हर समुदाय में अच्छे-बुरे लोग होते हैं. हम किसी भी आतंकवादी गतिविधियों से किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते हैं. यदि अगर कोई आतंकवादी है तो केंद्र सरकार को फौरन उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. लेकिन आम लोगों को नुकसान नहीं होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










