भाषाई सरोकार और हिंदी विषय पर संगोष्ठी

सिलीगुड़ी . सिलीगुड़ी महाविद्यालय के छात्र-संसद और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोह-2017 के अवसर पर ‘भाषायी सरोकार और हिंदी’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. रवींद्र संगीत के आनंद-धारा गीत की हिंदी में प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष तथा प्राचार्य डॉ० सुजीत घोष […]
इस अवसर पर अध्यक्ष तथा प्राचार्य डॉ० सुजीत घोष ने हिंदी को माध्यम भाषा बनाने के पक्ष में अपनी बातें रखीं. विभागीय स्वागत में प्रो़ अजय कुमार साव ने कहा कि हिंदी के विकास के लिए साहित्यकार, बुद्धिजीवी, शिक्षण संस्थान को मिलकर काम करने की जरूरत है. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्टेट बैंक के राजभाषा अधिकारी डॉ़ विवेक सिंह ने कहा कि आज भाषाई सरोकार के तहत हिंदी के साथ-साथ उन भाषाओं का भी अध्ययन जरूरी है.
साहित्यकार डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाषा-साहित्य का अध्ययन जीवन-बोध के लिए भी है, सिर्फ नौकरी के लिए नहीं. करन सिंह जैन ने आश्वस्त किया कि हिंदी के प्रति आज जन-संवेदना बढ़ी है. देवेन्द्र नाथ शुक्ल ने भाषा की समृद्धि के लिए भाषाई शुद्धता पर जोर दिया. शिक्षक दीपक शर्मा ने हिंदी के प्रति भाषाई सरोकार के सांस्कृतिक पहलू को ममृद्ध बनाने का प्रस्ताव दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










