उज्ज्वला योजना : राष्ट्रपति ने बांटे मुफ्त एलपीजी कनेक्शन

Updated at :16 Jul 2017 10:06 AM
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना : राष्ट्रपति ने बांटे मुफ्त एलपीजी कनेक्शन

जंगीपुर. शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उज्जवला योजना के तहत यहां एक महिला को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन भेंट किया. इसके साथ ही गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने की इस योजना के तहत ढाई करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिये गये हैं. सरकार ने उज्जवला योजना के तहत पांच […]

विज्ञापन
जंगीपुर. शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उज्जवला योजना के तहत यहां एक महिला को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन भेंट किया. इसके साथ ही गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने की इस योजना के तहत ढाई करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिये गये हैं.
सरकार ने उज्जवला योजना के तहत पांच करोड़ महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस देने का लक्ष्य रखा है. शनिवार को इसमें आधा लक्ष्य हासिल कर लिया गया.
सरकार ने पिछले साल मई में गरीब परिवारों की पांच करोड़ महिलाओं को तीन साल में मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की थी. इसका मकसद लकड़ी और उपले जैसे प्रदूषण फैलने वाले ईंधन के उपयोग को कम करना है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रदूषण फैलने वाले ईंधन के उपयोग से देश में हर साल 13 लाख लोगों की मौत होती है. उच्च रक्तचाप के बाद भारत में लकड़ी और उपले को जलाने से घर के भीतर और आसपास प्रदूषण से सर्वाधिक मौत होती है. श्री मुखर्जी ने यहां अपने निवास जंगीपुर हाउस में गौरी सरकार को रसोई गैस कनेक्शन सौंपा.
इसके साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2.5 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के गृह नगर जंगीपुर के साथ रघुनाथगंज और मुर्शिदाबाद की कुल 10 महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन सौंपे गये.
2019 तक देश के 80 प्रतिशत परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य : प्रधान
इस मौके पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित थे. बाद में श्री प्रधान ने ट्विटर पर लिखा : प्रणब मुखर्जी ने 2.5 करोड़वां मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन गौरी शंकर को पश्चिम बंगाल के जंगीपुर हाउस में दिया. मुझे इसमें शामिल होकर गर्व है. सरकार मार्च 2019 तक देश के 80 प्रतिशत परिवारों में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है. यह एक अप्रैल को 72.8 प्रतिशत था. सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करनेवाले परिवार की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने के लिए 8,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. श्री प्रधान ने एक अन्य ट्विट में कहा : हमारे पास 2.5 करोड़ उज्ज्वला को संभव बनानेवाले समर्पित अधिकारियों की टीम है. इसको लेकर भाग्यशाली हूं. उन्होंने राष्ट्रपति और लाभार्थी की तसवीर भी साझा की. इससे पहले जंगीपुर के सांसद और प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने जंगीपुर भवन में वितरण समारोह में आये अतिथियों का स्वागत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola