माकपा नेता के पुत्र ने इस्पातनगर की छात्रा संग की अश्लील हरकत

Updated at :15 Jul 2017 9:27 AM
विज्ञापन
माकपा नेता के पुत्र ने इस्पातनगर की छात्रा संग की अश्लील हरकत

दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना अंतर्गत इस्पातनगर के भारती इलाके में गुरुवार को छात्रा संग गलत आचरण किये जाने का आरोप लगाते हुये स्थानीय िनवािसयों ने माकपा के हेवीवेट नेता विप्रेंदू चक्रवर्ती उर्फ भजन चक्रवर्ती के घर के समक्ष हंगामा िकया. आरोप है कि उनके पुत्र अरनव ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की है. परिजनों ने […]

विज्ञापन
दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना अंतर्गत इस्पातनगर के भारती इलाके में गुरुवार को छात्रा संग गलत आचरण किये जाने का आरोप लगाते हुये स्थानीय िनवािसयों ने माकपा के हेवीवेट नेता विप्रेंदू चक्रवर्ती उर्फ भजन चक्रवर्ती के घर के समक्ष हंगामा िकया. आरोप है कि उनके पुत्र अरनव ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की है. परिजनों ने थाने में माकपा नेता के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना को लेकर चर्चा का बाजार गरम है. दूसरी ओर, नगर निगम चुनाव के ठीक पहले इस प्रकार की घटना को माकपा सतारूढ दल की चाल बता रही है. उसका कहना है िक पार्टी को बदनाम करने की सािजश की जा रही है.
भारती के 22 नंबर स्ट्रीट निवासी मकपा नेता भजन चक्रवर्ती का घर है. भजन चक्रवर्ती का पुत्र अरनव चक्रवर्ती पिछले कई दिनों से पास के ही नागार्जुन पांच नंबर इलाके की छात्रा को अज्ञात नम्बर से फोन पर गलत मैसेज भेजा करता था. फोन के जरिये प्रेम का इजहार कर तंग किया करता था. छात्रा और उसके परिजन काफी परेशान रहते थे. बुधवार को युवक ने छात्रा को फोन पर प्रेम का इजहार कर अश्लील भाषा का प्रयोग करने लगा. छात्रा की मां मंजू सिन्हा ने जब इसका विरोध किया तो युवक उसके साथ उलझ गया. युवक के आचरण से तंग आकर छात्रा की मां ने इसकी शिकायत आसपास के लोगों से की. स्थानीय युवक मामले को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात फोन नंबर की पहचान करने में जुट गये. कुछ ही देर के बाद फोनकर्ता अरनव चक्रवर्ती की पहचान हो गयी. गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने अरनव चक्रवर्ती के घर के सामने जाकर हंगामा करने लगे.अर्णव उस समय घर पर नही था. पीड़िता की मां ने बताया कि अरनव अज्ञात नंबर से पिछले एक सप्ताह से मेरी पुत्री के साथ गलत मैसेज भेजा करता था. घटना की शिकायत थाने में की गयी है. पीिड़ता ने बताया िक सोमवार की रात से ही उसका फोन आ रहा है. उसने दोस्ती करने की इच्छा जािहर की. उत्तर नहीं देने पर वह बार-बार फोन कर उसे िडस्टर्ब करने लगा. अनिच्छा जािहर करने पर वह फोन पर ही गाली-गलौज करने लगा. तंग आकर उसने फोन अपने पिता को थमा िदया.

पिता ने फोन पकड़ा तो उसने उन्हें गन्दी-गन्दी गालियां दीं. बातचीत के दौरान उसने खुद को माकपा के प्रभावशाली नेता का पुत्र बताते हुये बुरे अंजाम की धमकी दी. बाद में पता चला िक फोन करने वाला अरनव है. उसके िपता विपेंद्रू चक्रवर्ती माकपा के हेवीवेट नेता है. वह िवधायक भी रह चुके हैं. स्थानीय थाने में उसके िवरुद्ध शिकायत दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, माकपा नेता भजन चक्रवर्ती ने आरोप को बेबुनियाद करार देते हुये कहा िक सोची समझी साजिश के तहत माकपा को बदनाम करने के लिए तृणमूल कांग्रेस सािजश कर रही है. उन्होंने कहा िक मामले की जांच करने पर मामला साफ हो जायेगा. उन्होंने कहा की चुनाव में जीत हािसल करने के िलये तृणमूल कांग्रेस झूठ का सहारा ले रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola