माकपा नेता के पुत्र ने इस्पातनगर की छात्रा संग की अश्लील हरकत

दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना अंतर्गत इस्पातनगर के भारती इलाके में गुरुवार को छात्रा संग गलत आचरण किये जाने का आरोप लगाते हुये स्थानीय िनवािसयों ने माकपा के हेवीवेट नेता विप्रेंदू चक्रवर्ती उर्फ भजन चक्रवर्ती के घर के समक्ष हंगामा िकया. आरोप है कि उनके पुत्र अरनव ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की है. परिजनों ने […]
पिता ने फोन पकड़ा तो उसने उन्हें गन्दी-गन्दी गालियां दीं. बातचीत के दौरान उसने खुद को माकपा के प्रभावशाली नेता का पुत्र बताते हुये बुरे अंजाम की धमकी दी. बाद में पता चला िक फोन करने वाला अरनव है. उसके िपता विपेंद्रू चक्रवर्ती माकपा के हेवीवेट नेता है. वह िवधायक भी रह चुके हैं. स्थानीय थाने में उसके िवरुद्ध शिकायत दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, माकपा नेता भजन चक्रवर्ती ने आरोप को बेबुनियाद करार देते हुये कहा िक सोची समझी साजिश के तहत माकपा को बदनाम करने के लिए तृणमूल कांग्रेस सािजश कर रही है. उन्होंने कहा िक मामले की जांच करने पर मामला साफ हो जायेगा. उन्होंने कहा की चुनाव में जीत हािसल करने के िलये तृणमूल कांग्रेस झूठ का सहारा ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










