लाल बत्ती गाड़ी लेकर पहुंचे रवींद्रनाथ घोष

Updated at :15 Jul 2017 9:25 AM
विज्ञापन
लाल बत्ती गाड़ी लेकर पहुंचे रवींद्रनाथ घोष

सिलीगुड़ी. क्या केंद्र सरकार से बड़ी है पश्चिम बंगाल राज्य सरकार? पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय के मंत्री रवींद्रनाथ घोष के वक्तव्य से कुछ ऐसा ही मालूम पड़ता है. शुक्रवार दोपहर मंत्री रवींद्र नाथ घोष सूर्यसेन कॉलेज भवन के उद्घाटन समारोह में लाल बत्ती लगी गाड़ी लेकर पहुंचे. इस संबंध में […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. क्या केंद्र सरकार से बड़ी है पश्चिम बंगाल राज्य सरकार? पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय के मंत्री रवींद्रनाथ घोष के वक्तव्य से कुछ ऐसा ही मालूम पड़ता है. शुक्रवार दोपहर मंत्री रवींद्र नाथ घोष सूर्यसेन कॉलेज भवन के उद्घाटन समारोह में लाल बत्ती लगी गाड़ी लेकर पहुंचे. इस संबंध में पूछने पर श्री घोष ने कहा कि गाड़ी से लाल बत्ती हटाने से संबंधित किसी भी प्रकार का निर्देश पश्चिम बंगाल सरकार को नहीं मिला है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निर्देश मिलते ही लाल बत्ती हटा दी जायेगी. शिक्षार्थियों की बढ़ती संख्या व अत्याधुनिक सुविधाओं के लिये उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत सूर्य सेन कॉलेज में कमरे की काफी आवश्यकता थी. वर्ष 2013 में कॉलेज प्रबंधन ने उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय से भवन निर्माण में सहायता करने का आवेदन किया था. तत्कालीन मंत्री गौतम देव ने दो मंजिला भवन निर्माण के लिये उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय की ओर से 67 लाख रुपये आवंटित किया था. कॉलेज फंड से और भी छह लाख रुपये की मदद से भवन निर्माण कराया गया.

साथ ही अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था की गयी. शुक्रवार को भवन उद्घाटन के अवसर पर उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष, पर्यटनमंत्री गौतम देव, कॉलेज संचालन कमिटी के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पाल, कॉलेज के प्राचार्य प्रणव कुमार मित्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे. कॉलेज में दुपहिया व चारपहिया वाहन स्टैंड आदि सहित स्मार्ट कई निकायों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था किया जाना है. इसके लिये कॉलेज प्रबंधन ने उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय से और भी आर्थिक सहयोग का आवेदन किया है. मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि कॉलेज की मांग के अनुसार तीन करोड़ रूपया आवंटित कर दिया गया है. इसी कार्यक्रम में पर्यटनमंत्री गौतम देव बिना किसी बत्ती वाले गाड़ी के पहुंचे थे.

जबकि उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष की गाड़ी पर लाल बत्ती लगी हुयी थी. गौरतलब है कि मोटर व्हीकल एक्ट में संसोधन कर हाल में ही केंद्र सरकार ने गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का निर्देश जारी किया है. देश के सभी केंद्रीय मंत्री सहित अधिकांश राज्यों ने भी लाल बत्ती का उपयोग बंद कर दिया है. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद भी गाड़ी पर लाल बत्ती लगा कर चलने के संबंध में पूछे जाने पर मंत्री श्री घोष ने कहा कि कौन क्या करता है उससे हमें कोई मतलब नहीं है. गाड़ी से लाल बत्ती हटाने से संबंधित किसी भी प्रकार का निर्देश पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने जारी नहीं किया है. राज्य सरकार का निर्देश मिलते ही लाल बत्ती हटा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola