धूपगुड़ी सहित सात पालिकाओं का चुनाव 13 अगस्त को

Updated at :14 Jul 2017 10:05 AM
विज्ञापन
धूपगुड़ी सहित सात पालिकाओं का चुनाव 13 अगस्त को

कोलकाता: राज्य चुनाव आयोग ने धुपगुड़ी, बनियापुकुर, पांशकुड़ा, हल्दिया, नलहाटी नगरपालिका, दुर्गापुर नगर निगम व कूपर्स कैंप नोटिफाइड इलाके में 13 अगस्त को चुनाव कराने की घोषणा की है. इसी दिन चांपदानी नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड व झाड़ग्राम नगरपालिका के वार्ड संख्या सात में भी उपचुनाव होगा. मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे […]

विज्ञापन
कोलकाता: राज्य चुनाव आयोग ने धुपगुड़ी, बनियापुकुर, पांशकुड़ा, हल्दिया, नलहाटी नगरपालिका, दुर्गापुर नगर निगम व कूपर्स कैंप नोटिफाइड इलाके में 13 अगस्त को चुनाव कराने की घोषणा की है. इसी दिन चांपदानी नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड व झाड़ग्राम नगरपालिका के वार्ड संख्या सात में भी उपचुनाव होगा. मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा.

राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा 17 जुलाई को अधिसूचना जारी की जायेगी और इसी दिन से नामांकन शुरू होगा.

नामांकन भरने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है. 25 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नामांकन वापस लेने की तिथि 27 जुलाई है. 13 अगस्त को मतदान होगा. यदि जरूरत हुई तो, 16 अगस्त को पुनर्मतदान होगा. 17 अगस्त को चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे और 21 अगस्त तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.

जिला पालिका वार्ड मतदान केंद्र मतदान परिसर
जलपाईगुड़ी धूपगुड़ी 16 39 25
दक्षिण दिनाजपुर बनियापुर 14 23 17
नदिया कूपर्स कैंप 12 21 7
पूर्व मेदिनीपुर पांशकुड़ा 18 46 23
पूर्व मेदिनीपुर हल्दिया 29 151 88
पश्चिम बर्धमान दुर्गापुर 43 491 192
वीरभूम नलहाटी 16 35 20
हुगली चांपदानी 12 1 5 3
झाड़ग्राम झाड़ग्राम 07 1 4 2
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola