मालदा कॉलेज में ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था

Updated at :14 Jul 2017 10:04 AM
विज्ञापन
मालदा कॉलेज में ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था

मालदा: मालदा कालेज प्रबंधन ने शिक्षक-शिक्षिका से लेकर छात्र-छात्राओं सभी की उपस्थिति ऑनलाइन रिकार्ड करने की व्यवस्था चालू की है. 14 जुलाई से यह व्यवस्था चालू होगी. कॉलेज कोष से अतिरिक्त एक रुपये खर्च किए बिना यह पद्धति राज्य में पहली बार लागू किये जाने का दावा प्राचार्य उत्तम सरकार ने किया है. आवश्यक साफ्टवेयर […]

विज्ञापन
मालदा: मालदा कालेज प्रबंधन ने शिक्षक-शिक्षिका से लेकर छात्र-छात्राओं सभी की उपस्थिति ऑनलाइन रिकार्ड करने की व्यवस्था चालू की है. 14 जुलाई से यह व्यवस्था चालू होगी. कॉलेज कोष से अतिरिक्त एक रुपये खर्च किए बिना यह पद्धति राज्य में पहली बार लागू किये जाने का दावा प्राचार्य उत्तम सरकार ने किया है. आवश्यक साफ्टवेयर कॉलेज के ही एक शिक्षक मानस वैद्य ने तैयार किया है.

फिलहाल मालदा कॉलेज में भरती होने वाले प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा इस ऑनलाइन उपस्थिति के अंतर्गत आयेंगे. मालदा कॉलेज के इंटरनल क्वालिटी एसेसमेंट सेल के चेयरमैन मानस वैद्य ने बताया कि यह पद्धति गूगल सर्विस से विकसित की गयी है. इससे शिक्षक खुद मोबाइल फोन पर कक्षा में छात्रों की उपस्थिति दर्ज करायेंगे. यह हाजिरी कॉलेज के मुख्य कम्प्यूटर में भेज दी जायेगी. मॉनीटरिंग सिस्टम में यह हाजिरी कॉलेज के वेबसाइट पर डाल दी जायेगा. इससे कक्षा में छात्रों की संख्या के बारे में जानकारी मिलेगी. साथ ही शिक्षक सप्ताह में कितने समय तक कक्षा में मौजूद थे, इसकी भी जानकारी मिल सकेगी.

कॉलेज के शिक्षकों ने इस तरीके का स्वागत किया है. इस ऑनलाइन रजिस्टर के लिए प्रत्येक शिक्षक को अलग-अलग पासवर्ड दिया गया है. इस पासवर्ड से वह केवल अपने कक्षा में उपस्थिति अपलोड करा सकेंगे. इससे पहलेपहल होने वाली कुछ दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए दो तरह का अटेंनडेंस रखा जा रहा है. कालेज के प्राचार्य उत्तम सरकार ने बताया कि कालेज का खर्च केवल वाई-फाई का इस्तेमाल है. फिलहाल पहले वर्ष के ऑनर्स के 1300 एवं पास कोर्स के 1500 छात्र-छात्राएं, उनके साथ कुल 54 स्थायी शिक्षक-शिक्षिकाएं, राज्य सरकार अनुमोदित अनुबंध पर आधारित शिक्षक-शिक्षिकाएं, 16 स्थायी एवं 27 अस्थायी कर्मचारी इस ऑनलाइन हाजिरी के तहत आयेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola