सौ दिन रोजगार कर्मियों के वेतन में वृद्धि की मांग

Updated at :13 Jul 2017 10:36 AM
विज्ञापन
सौ दिन रोजगार कर्मियों के वेतन में वृद्धि की मांग

कोलकाता. विपक्ष ने सौ दिन रोजगार योजना के तहत कोलकाता नगर निगम के विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की मांग की है. शहरी रोजगार योजना के तहत सुपरवाइजर को दैनिक 180 रुपये व श्रमिक को 140 रुपये दैनिक पारिश्रमिक मिलता है. बुधवार को कोलकाता नगर निगम के मासिक अधिवेशन […]

विज्ञापन
कोलकाता. विपक्ष ने सौ दिन रोजगार योजना के तहत कोलकाता नगर निगम के विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की मांग की है. शहरी रोजगार योजना के तहत सुपरवाइजर को दैनिक 180 रुपये व श्रमिक को 140 रुपये दैनिक पारिश्रमिक मिलता है. बुधवार को कोलकाता नगर निगम के मासिक अधिवेशन में यह प्रस्ताव पेश करते हुए माकपा पार्षद मृत्युंजय चक्रवर्ती ने कहा कि 2014 से सैकड़ों लोग शहरी रोजगार योजना के तहत निगम के विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं.

प्रत्येक वर्ष इनके वेतन की वृद्धि की बात होती है. निगम प्रशासन आश्वासन भी देता है, पर आजतक इनके वेतन में एक पाई का भी इजाफा नहीं किया गया, जबकि चीजों की कीमतें 2014 के मुकाबले कई गुणा बढ़ चुकी हैं. उन्हें जो वेतन मिलता है, उतने से जीविका चलना असंभव सा हो गया है.

इसलिए मेयर से अनुरोध है कि वह फौरन उनके वेतन में वृद्धि की घोषणा करें आैर अगस्त से बढ़ाये गये पारिश्रमिक के अनुसार उन्हें वेतन दिया जाये. श्री चक्रवर्ती ने कहा कि दुर्गापूजा नजदीक है. इसे देखते हुए निगम सौ दिन रोजगार योजना की कर्मचारियों को पांच हजार रुपये आर्थिक अनुदान दे. इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए भाजपा पार्षद विजय आेझा ने कहा कि आज की तारीख में बड़ाबाजार इलाके में एक मजदूर रोजाना 500 रुपये से अधिक कमा लेता है. निगम इन कर्मचारियों को जितना पारिश्रमिक देता है, उतने रुपये में भारत में कहीं कोई मजदूर नहीं मिलेगा. मेयर प्रत्येक वर्ष आश्वासन देते हैं, पर उन्होंने आज तक पूरा नहीं किया. अब वक्त आ गया है कि मेयर अपने वादे को पूरा करें. वहीं माकपा की रत्ना राय मजुमदार ने कहा कि इस मुद्दे पर केवल विपक्ष ही नहीं सभी पार्षद चिंतित हैं.

दुर्गापूजा करीब आ रहा है. इसलिए मेयर मुख्यमंत्री के निर्देश का इंतजार न करें, बल्कि मेयर फंड से उन्हें अनुदान देने की व्यवस्था करें. प्रस्ताव का जवाब देते हुए मेयर शोभन चटर्जी ने कहा कि मांग से वह सहमत हैं. पर वेतन वृद्धि के मुद्दे पर फैसला वह विचार विमर्श करने के बाद ही लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola