ePaper

अलग गोरखालैंड की मांग पर लगातार 28वें दिन भी दार्जीलिंग में ठप रही इंटरनेट सेवा

Updated at : 12 Jul 2017 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
अलग गोरखालैंड की मांग पर लगातार 28वें दिन भी दार्जीलिंग में ठप रही इंटरनेट सेवा

दार्जीलिंग (पश्चिम बंगाल) : पृथक गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर दार्जीलिंग बंद के 28वें दिन आज कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. पुलिस और सुरक्षा बल पहाड़ियों की सड़कों पर गश्त कर रहे हैं. प्रवेश एवं निकास मार्गों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं. इंटरनेट सेवा आज 28वें दिन भी ठप […]

विज्ञापन

दार्जीलिंग (पश्चिम बंगाल) : पृथक गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर दार्जीलिंग बंद के 28वें दिन आज कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. पुलिस और सुरक्षा बल पहाड़ियों की सड़कों पर गश्त कर रहे हैं. प्रवेश एवं निकास मार्गों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं. इंटरनेट सेवा आज 28वें दिन भी ठप है.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि गोरखा जनमुक्ति मोरचा (जीजेएम) ने दिन में पहाड़ी के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकाली. रक्षा सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात में करीब 50 जवानोंवाले सेना के एक कॉलम को कलिम्पोंग में तैनात किया गया.

दार्जीलिंग और सोनदा में हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बाद वहां पहले से ही सेना के दो कॉलम तैनात हैं. मिरिक में कल हुई सर्वदलीय बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने और ‘गोरखालैंड’ की मांग को लेकर दवाब बनाने के लिए 15 जुलाई से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola