गंभीर आरोप: नमःशुद्र विकास परिषद ने लगाया आरोप, आतंकवादी संगठनों के साथ मोरचा के संबंध

सिलीगुड़ी: गैर राजनैतिक व सामाजिक संगठन ऑल इंडिया नमःशुद्र विकास परिषद का दावा है कि पहाड़ पर गोरखालैंड आंदोलन को और हवा देने के लिए गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) आतंकवादी व अलगाववादी संगठनों के साथ सांठगांठ बढ़ा रहा है. पहाड़ पर जारी गोरखालैंड आंदोलन को लेकर मोरचा के शीर्ष नेताओं ने हाल ही में कामतापुर […]
इनलोगों ने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार के खुफिया एजेंसियों ने ऐसी रिपोर्ट दी है. मोरचा के आतंकी संगठनों के तालमेल का यह दावा सोमवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकुल चंद्र वैराग्य ने किया है. उन्होंने संगठन की ओर से केंद्र व राज्य सरकार से मोरचा पर भी प्रतिबंध लगाने और मोरचा का आतंकी संगठनों के साथ गुप्त बैठक की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. श्री वैराग्य ने पहाड़ पर जीटीए में करोड़ों रुपये के घोटाले की बात भी की. पहाड़ पर विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं के मद में केंद्र और राज्य सरकार से जीटीए को सैकड़ो करोड़ रुपये बीते छह वर्षों में मिले, जिसका कोई हिसाब-किताब जीटीए के पास नहीं है. उन्होंने जीटीए घोटाले की भी सीबीआई जांच की मांग करते हुए पायी-पायी का हिसाब आम जनता को देने की आवाज उठायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










