सिलीगुड़ी शाखा की मेजबानी में ऑल रिजन कांफ्रेंस

Updated at :26 Jun 2017 10:33 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी शाखा की मेजबानी में ऑल रिजन कांफ्रेंस

आइसीएआइ के पांचों रिजनल ऑफिस ले रहे हिस्सा चालसा में आदिवासी विकास मंत्री ने किया उदघाटन सिलीगुड़ी. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट (आइसीएआइ) की ईस्टर्न इंडिया रिजनल काउंसिल (इआइआरसी) की सिलीगुड़ी शाखा चार्टर्ड एकाउंटेंटों की ऑल रिजन ज्वाइंट कांफ्रेंस की मेजबानी कर रही है. इसमें आइसीएआइ के पांचों रिजनल ऑफिस इआइआरसी, एनआइआरसी, डब्ल्यूआइआरसी, एसआइआरसी और सीआइआरसी […]

विज्ञापन
आइसीएआइ के पांचों रिजनल ऑफिस ले रहे हिस्सा
चालसा में आदिवासी विकास मंत्री ने किया उदघाटन
सिलीगुड़ी. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट (आइसीएआइ) की ईस्टर्न इंडिया रिजनल काउंसिल (इआइआरसी) की सिलीगुड़ी शाखा चार्टर्ड एकाउंटेंटों की ऑल रिजन ज्वाइंट कांफ्रेंस की मेजबानी कर रही है. इसमें आइसीएआइ के पांचों रिजनल ऑफिस इआइआरसी, एनआइआरसी, डब्ल्यूआइआरसी, एसआइआरसी और सीआइआरसी हिस्सा ले रहे हैं. शनिवार को चालसा के एक होटल में कांफ्रेंस का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के आदिवासी विकास मंत्री जेम्स कुजूर ने किया. यह कांफ्रेंस 26 जून को दोपहर बारह बजे तक चलेगा. इसमें करीब 120 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.
शनिवार को उद्घाटन कार्यक्रम में आइसीएआइ के पूर्व अध्यक्ष सुनील पलाती और उत्तम प्रकाश अग्रवाल उपस्थित थे. इसके अलावा इआइआरसी के चेयरमैन मनीष गोयल, डब्ल्यूआइआरसी के चेयरमैन विष्णु कुमार अग्रवाल, एसआइआरसी के चेयरमैन सीएस श्रीनिवास और सेंट्रल काउंसिल के सदस्य डॉ देवाशीष मित्रा भी मौजूद थे. सिलीगुड़ी ब्रांच के चेयरमैन संजय दास, सचिव योगेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन पवन कुमार लहोटी और कोषाध्यक्ष अमित गोयल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola