पहाड़ पर आंदोलन से पर्यटकों का हुजूम दीघा में

हल्दिया. सप्ताहांत की छुट्टी के अलावा ईद की छुट्टी. लगातार छुट्टियों के कारण पर्यटकों की भीड़ दीघा में दिखने लगी है. पहाड़ में चल रहे आंदोलन की वजह से पहाड़ का रुख करने की सोच रहे पर्यटक अब समुद्र तट की ओर बढ़ चले हैं. दीघा की तरह ही शंकरपुर, मंदारमनि और ताजपुर में भी […]
समुद्र तट के व्यवसायियों के मुताबिक उनके लिए यह भीड़ अप्रत्याशित थी. दीघा-शंकरपुर होटलियर्स एसोसिएशन के सचिव विप्रदार चक्रवर्ती ने कहा कि मोरचे के सौजन्य से भीड़ दोगुनी हुई है. हम सभी खुश हैं. महानगर से सपरिवार दीघा पहुंचे स्कूल शिक्षक सूरज हाल्दर ने बताया कि पिछले वर्ष भी वे दीघा आये थे. इस बार पहाड़ पर जाने की योजना थी.
दार्जीलिंग के होटल में बुकिंग भी कर ली गयी थी, लेकिन पहाड़ पर मोरचा के आंदोलन के चलते उन्हें अपनी योजना बदलनी पड़ी और बाध्य होकर वे यहां आये. उनकी तरह ही बड़ी तादाद में ऐसे पर्यटक हैं जो पहाड़ जाना चाहते थे लेकिन आंदोलन की वजह से दीघा पहुंचे हैं. शुक्रवार शाम से ही दीघा में भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी. रविवार को भी बड़ी तादाद में पर्यटकों के पहुंचने की बात है. भीड़ की वजह से होटलों में रूम मिलने में भी दिक्कत हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










