गोरखालैंड आंदोलन से सिक्किम के पर्यटकों पर भी मंडराया संकट

सिलीगुड़ी. अलग राज्य गोरखालैंड की मांग को लेकर गोरखा जनमुक्ति मोरचा के आंदोलन की आग ने सिलीगुड़ी के अलावा पड़ोसी राज्य सिक्किम को भी लपेटे में ले लिया है. वहां के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग इस मांग को जायज ठहराया है और पूर्णरूपेन अपना समर्थन देने की घोषणा की है. उसके बाद शुक्रवार को सिक्किम सरकार […]
देसी-विदेशी सैलानियों को जल्द राज्य छोड़ने के लिए सरकार द्वारा सिक्किम से लेकर सिलीगुड़ी तक जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाये गये हैं. सिक्किम सरकार ने प्रशासन को राज्य भर से सैलानियों को सुरक्षित हटाने का भी निर्देश दे दिया है. इस निर्देश के बाद सिक्किम में जिला और पुलिस प्रशासन ने युद्धस्तर पर राज्य भर के पर्यटन केंद्रों और होटलों को खाली करवाने का काम शुरु कर दिया है. होटल प्रबंधनों को निर्देश जारी किया गया है. साथ ही पर्यटन केंद्रों व होटलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
सिक्किम सरकार के इस फरमान के बाद देसी-विदेशी सैलानी अब सिक्किम को लेकर भी जहां दुविधा में पड़ गये हैं वहीं, राजनैतिक गलियारे में भी तरह-तरह की अटकले तेज हो गयी है. गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर दार्जीलिंग पार्वतीय की राजनीति पर वर्षों से नजर रखनेवाले राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो सैलानियों को राज्य छोड़ने का सिक्किम सरकार का फरमान राजनीति से प्रेरित है. अपने वर्षों के तजुर्बे के आधार पर विश्लेषकों का कहना है कि गोरखालैंड आंदोलन का समर्थन कर एक और श्री चामलिंग ने दार्जीलिंग पार्वतीय क्षेत्र के गोरखाओं के प्रति प्रेम जताया वहीं, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर अलग राज्य गठन के लिए राजनैतिक दबाव बनाया है. केंद्रीय गहमंत्री राजनाथ सिंह से गोरखालैंड के लिए पत्र लिखना भी श्री चामलिंग की एक राजनीतिक चाल है. हालांकि सिक्किम सरकार के इस फैसले को लेकर वहां के मंत्री या अधिकारी मीडिया के सामने खुलकर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










