नियुिक्त के मुद्दे पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने ठेकेदार को पीटा

दुर्गापुर. गोपालमठ इलाके में तृणमूल कार्यालय के बाहर तृणमूल समर्थकों ने ठेकदार रामबाबू दास और उनके सहयोगी पर हमला कर उनकी िपटाई कर दी. पीिड़त ठेकेदार श्री दास ने घटना की प्राथमिकी दुर्गापुर थाने दर्ज करायी है. उनका कहना है िक तृणमूल नेता प्रभात चटर्जी के इशारे पर उनके समर्थकों ने मारपीट की है. उन […]
इस बात को लेकर तृणमूल नेताओं एवं ठेकेदार रामबाबू के बीच विवाद चल रहा था. 16 जून को रामबाबू ने तृणमूल के दो नेताओं के खिलाफ दुर्गापुर थाने में धमकी दिये जाने का मामला दर्ज कराया था. मंगलवार शाम को तृणमूल नेता प्रभात चटर्जी ने मामले को सुलझाने के लिए रामबाबू को गोपालमठ स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाया. रामबाबू अपने सहयोगी सुब्रत देवनाथ के साथ कार्यालय पहुंचे कुछ देर की बैठक के बाद रामबाबू तृणमूल नेताओं के प्रस्ताव को ठुकरा कर कार्यालय से बाहर निकलने लगे. उसी दौरान पीछे से दर्जनों की संख्या में समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया. इससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मामले को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










