ePaper

दार्जीलिंग में हिंसा मामले में बिमल गुरुंग और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

Updated at : 22 Jun 2017 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
दार्जीलिंग में हिंसा मामले में बिमल गुरुंग और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

दार्जीलिंग (पश्चिम बंगाल): अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर दार्जीलिंग में हो रही हिंसक झड़पों के दौरान आगजनी और एक व्यक्ति की मौत के मामले में संलिप्तता के आरोप में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरुंग और उनकी पत्नी आशा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी […]

विज्ञापन

दार्जीलिंग (पश्चिम बंगाल): अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर दार्जीलिंग में हो रही हिंसक झड़पों के दौरान आगजनी और एक व्यक्ति की मौत के मामले में संलिप्तता के आरोप में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरुंग और उनकी पत्नी आशा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘ ‘हमने (गुरुंग और उनकी पत्नी के खिलाफ) एक मामला दर्ज किया है और जांच चल रही है. ऐसे आरोप थे कि वे शनिवार को झड़पों के दौरान हिंसा, आगजनी और एक व्यक्ति की मौत के मामले में शामिल थे. ‘ ‘ गुरुंग और उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस के मामला दर्ज करने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए जीजेएम के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें झूठे मुकदमों में फंसा रही है.

जीजेएम के नेता ने कहा, ‘ ‘हमारे तीन समर्थक मारे गए और वे हमारे ही खिलाफ केस दाखिल कर रहे हैं. मानवाधिकार का हनन करने और इन मौतों के लिए पुलिस एवं राज्य प्रशासन के खिलाफ केस दाखिल किया जाना चाहिए. ‘ ‘ अलग गोरखालैंड राज्य के लिए आंदोलन और दार्जीलिंग हिल्स में बेमियादी बंद की अगुवाई कर रहे जीजेएम ने दावा किया कि शनिवार को पुलिस के साथ झड़पों के दौरान उसके तीन समर्थक मारे गए. बहरहाल, पुलिस ने सिर्फ एक मौत की पुष्टि की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola