दार्जीलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का का बंद आठवें दिन भी जारी, ऐंबुलेंस सेवाएं भी प्रभावित

दार्जीलिंग : पृथक गोरखालैंड की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) का अनिश्चितकालीन बंद आज गुरुवार को आठवें दिन भी जारी है और इस दौरान एंबुलेंस सेवांए बुरी तरह प्रभावित रहीं. साथ ही कुछ क्षेत्रों में टीवी केबिल कनेक्शन काट दिए गए. शनिवार को जीजेएम कार्यकर्ता तथा सुरक्षाबलों के बीचबड़े स्तर पर संघर्ष के […]
दार्जीलिंग : पृथक गोरखालैंड की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) का अनिश्चितकालीन बंद आज गुरुवार को आठवें दिन भी जारी है और इस दौरान एंबुलेंस सेवांए बुरी तरह प्रभावित रहीं. साथ ही कुछ क्षेत्रों में टीवी केबिल कनेक्शन काट दिए गए.
शनिवार को जीजेएम कार्यकर्ता तथा सुरक्षाबलों के बीचबड़े स्तर पर संघर्ष के बाद अभी यहां किसी अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है.
बहरहाल, हालात को देखते हुए एंबुलेंस चालक तक मरीजों को ले जाने से इनकार कर रहे हैं. कुछ पहाड़ी इलाकों में सुबह से स्थानीय केबिल कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं.
हिंसा फैलाने वाली अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा पिछले पांच दिन से बंद चल रही है. सुबह से पहाड़ी क्षेत्रों में गश्त बढा दीगयी है.
राज्य सरकार ने आज सिलिगुड़ी में सर्व दलीय बैठक बुलाई है लेकिन सभी पहाड़ी दलों ने इसका बहिष्कार करने का निर्णय किया है.
लगातार बंद से सामान्य जनजीवन प्रभावित चल रहा है. इस बीच जीजेएम ने छात्रों को सुरक्षित सिलीगड़ी और रोंगपो पहुंचाने के लिए जून 23 को स्कूलों को 12 घंटे की ‘छूट ‘ का प्रस्ताव दिया है.
सिलीगुड़ी सदर अस्पताल: रोगियों को देखने के लिए डॉक्टर नहीं, बाहर से चमचम, भीतर से बेदम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










