फिर सुलगा पहाड़: पुलिस ने गुरुंग के कार्यालय पर मारा छापा, बड़े पैमाने में हथियार व नकदी बरामद, गोजमुमो समर्थकों व पुलिस में भिड़ंत

पहाड़ एक बार फिर सुलग गया है. गुरुवार को पुलिस ने गोरखा जनमुक्ति मोरचा प्रमुख विमल गुरुंग के कार्यालय पर छापामारी कर दी. इस दौरान बड़े पैमाने पर हथियार और नगद राशि बरामद की गयी. इसके बाद गोजमुमो समर्थक पुलिस से भिड़ गये. पुलिस पर पथराव के साथ कई वाहनों में आग लगा दी गयी. […]
पुलिस के साथ ही पहाड़ के लोगों को भी गड़बड़ी की आशंका पहले से ही थी. गोजमुमो के युवा संगठन युवा मोरचा ने पहले ही राज्य सरकार के खिलाफ गुरुवार को रैली निकालने की घोषणा कर रखी थी. इसको देखते हुए पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद थी. दार्जिलिंग शहर में हर ओर पुलिस वाले ही नजर आ रहे थे.पुलिस किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी. इसी क्रम में गोजमुमो प्रमुख विमल गुरुंग के गांव पातलेबास स्थित मोरचा के केंद्रीय कार्यालय में पुलिस ने धावा बोल दिया. जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या मे पुलिस वालों ने मोरचा कार्यालय पर छापामारी की. पुलिस सूत्रों के अनुसार वहां से बड़े पैमाने पर हथियार और नगदी बरामद की गयी. पुलिस ने बताया कि खुकुरी,तीर,विस्फोटक सामग्री,रेडियो सेट आदि मिले. इसके अलावा दो-दो हजार रुपये के लाखों रुपये भी बरामद किये गये हैं. इन रुपयों को एक बैग में भरकर रखा गया था. पुलिस ने पातलेबास के मोरचा कार्यालय को सील कर दिया है.पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ही पातलेबास रणभूमि में तब्दील हो गया. गुस्साए मोरचा समर्थकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. पुलिस ने भीड़ को तितर बितर आंसू गैस के गोले दागे. मोरचा समर्थकों ने एक टीवी चैनल के ओवी वैन को भी आग के हवाले कर दिया.
बाद में पत्रकारों बातचीत में पुलिस अधीक्षक अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि मोरचा ने पहले ही पुलिस पर हमले की बात कही थी. उसके बाद ही सावधानी के तौर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि मोरचा कार्यालय से हथियार और नगद रुपये बरामद किये गये है. इधर, पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ मोरचा ने अनिश्चितकाल के लिए पहाड़ बंद का एलान कर दिया है. दूसरी ओर पहाड़ पर और भी कई स्थानों पर वाहन जलाये जाने की घटना घटी है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमल गुरुंग की गाड़ी भी जला दी गयी है. इसको लेकर पुलिस निशाने पर है. कार्सियांग में भी गाड़ी जलाने की घटना घटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










