हेलमेट न पहनने पर आबकारी अधिकारी से बदसलूकी

Updated at :16 Jun 2017 9:47 AM
विज्ञापन
हेलमेट न पहनने पर आबकारी अधिकारी से बदसलूकी

रायगंज. हेलमेट न पहनने पर आबकारी विभाग के रायगंज के ओसी अंशुमन चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी करने का आरोप रायगंज पुलिस के ट्रैफिक ओसी पर लगा है. सिलीगुड़ी मोड़ पर यह घटना घटी. सूत्रों के मुताबिक आबकारी विभाग के अधिकारी अदालत से अपने दफ्तर कर्णजोड़ा जा रहे थे. इसी बीच सिलीगुड़ी मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस […]

विज्ञापन
रायगंज. हेलमेट न पहनने पर आबकारी विभाग के रायगंज के ओसी अंशुमन चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी करने का आरोप रायगंज पुलिस के ट्रैफिक ओसी पर लगा है.

सिलीगुड़ी मोड़ पर यह घटना घटी. सूत्रों के मुताबिक आबकारी विभाग के अधिकारी अदालत से अपने दफ्तर कर्णजोड़ा जा रहे थे. इसी बीच सिलीगुड़ी मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें हेलमेट न पहने होने के कारण रोका. उन पर जुरमाना लगा दिया गया. जुरमाने को लेकर आबकारी अधिकारी और ट्रैफिक ओसी में बहस हो गयी.


आरोप है कि ट्रैफिक ओसी जलालुद्दीन अहमद ने आबकारी अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की. वहीं ट्राफिक ओसी ने आबकारी अधिकारी पर मारपीट का आरोप लगाया है. सिलीगुड़ी मोड़ पर हुए इस झमेले को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ लग गयी. इसकी वजह से वहां जाम भी लग गया. आबकारी अधिकारी ने आरोप लगाया कि परिचय देने के बावजूद ट्रैफिक ओसी कॉलर पकड़कर उन्हें ट्रैफिक ऑफिस में ले जाने लगे. सरेआम उनका अपमान किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola