20 तक चलेगा विहिप का प्रशिक्षण शिविर

Updated at :16 Jun 2017 9:45 AM
विज्ञापन
20 तक चलेगा विहिप का प्रशिक्षण शिविर

सिलीगुड़ी: 10 जून की शाम से शुरू हुआ विश्व हिन्दू परिषद की उत्तर बंग राज्य इकाई का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 20 जून को समाप्त होगा. यह प्रशिक्षण शिविर सिलीगुड़ी के निकट सालबाड़ी स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में चल रहा है. केन्द्रीय समिति के सदस्य धर्मनारायण की उपस्थिति में यह प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है. […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: 10 जून की शाम से शुरू हुआ विश्व हिन्दू परिषद की उत्तर बंग राज्य इकाई का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 20 जून को समाप्त होगा. यह प्रशिक्षण शिविर सिलीगुड़ी के निकट सालबाड़ी स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में चल रहा है.

केन्द्रीय समिति के सदस्य धर्मनारायण की उपस्थिति में यह प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है. इस शिविर में प्रांत महामंत्री उदय सरकार, प्रांत संगठन मंत्री डॉ गौतम सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी गणित के अध्यापक बासुदेव बसु उपस्थित हो चुके हैं. यह शिविर सुबह 5.15 से 10 बजे तक चल रहा है. इसमें शारीरिक और बौद्धिक जानकारी दी जा रही है.

इसके साथ ही दंड, योगासन, सूर्य नमस्कार, खेल (स्वदेशी), प्राणायाम का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. क्षेत्र के संगठन मंत्री शचोर सिंह के अलावा केन्द्र से बसंत रथ, सुधांशु पटनायक और अनुभवी बालकृष्ण नाइक भी इस शिविर में भाग ले चुके हैं. इससे पहले दक्षिण बंगाल में 173 लोगों ने प्रशिक्षण में भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola