दार्जिलिंग का संकट गहराया, GJM के नेताओं के परिसर पर छापेमारी के बाद समर्थक हुए उग्र, गाड़ी जलाई, सभी कार्यालय बंद

Updated at :15 Jun 2017 12:00 PM
विज्ञापन
दार्जिलिंग का संकट गहराया, GJM के नेताओं के परिसर पर छापेमारी के बाद समर्थक हुए उग्र, गाड़ी जलाई, सभी कार्यालय बंद

एजेंसी/संवाददाता दार्जिलिंग/सिलीगुड़ी : पुलिस ने आज गोरखा जनमुक्ति मोर्चा प्रमुख बिमल गुरुंग के कुछ परिसरों पर छापे मारे और कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की युवा शाखा की रैली को रोकने की पुलिस ने कोशिश की. इन दो घटनाओं के बाद गोरखा जनमुक्ति मोर्चा केसमर्थक उग्र हो गये और […]

विज्ञापन

एजेंसी/संवाददाता

दार्जिलिंग/सिलीगुड़ी : पुलिस ने आज गोरखा जनमुक्ति मोर्चा प्रमुख बिमल गुरुंग के कुछ परिसरों पर छापे मारे और कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की युवा शाखा की रैली को रोकने की पुलिस ने कोशिश की. इन दो घटनाओं के बाद गोरखा जनमुक्ति मोर्चा केसमर्थक उग्र हो गये और पहाड़ का माहौल गर्म हो गया. गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी.इसमें मीडिया का भी एक वाहन शामिल है. इस घटनाक्रम के बाद जीजेएम की केंद्रीय कमेटी ने दार्जिलिंगकी पहाड़ियों में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है.

पुलिस ने पातलेबास में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की सेंट्रल कमेटी के दफ्तर पर छापेमारी की थी, जहां तीर-धनुष व अन्य धारदार हथियार जब्त किये गये. सरकारी आॅफिस पहले से बंद हैं, आज से दूसरे कार्यालय व संस्थान भी बंद हो गये. इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के लिए इस घटना से निबटने की चुनौती बढ़ गयी है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा, गुरुंग और जीजेएम के कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के परिसरों पर छापेमारी की गयी. हमने पुष्ट सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की. छापेमारी अभी चल रही है. हमने जीजेएम के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है कि गुरुंग के आवास पर छापा मारा गया है.

जीजेएम के महसचिव रोशन गिरि ने कहा कि पुलिस छापेमारी से नाराज होकर जीजेएम ने पहाड़ी क्षेत्र में आज से अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है.

गिरि ने कहा, राज्य सरकार चुन-चुन कर निशाना बनाने की राजनीति पर काम कर रही है. पुलिस और राज्य सरकार हमें पहाड़ी क्षेत्र में अनिश्चितकालीन बंद बुलाने पर मजबूर कर रहे हैं. राज्य सरकार की क्रूरता के बारे में हम केंद्र को सूचित करेंगे. हमने पहाड़ी में आज से अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है. जीजेएम ने पिछले चार दिन से पहाड़ में स्थित सरकारी और जीटीए कार्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल आहूत की हुई है.

गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जिलिंग बंद शुरू, पर्यटक परेशान, एटीएम में नकदी खत्म, ममता बनर्जी हालात को नियंत्रित करने में जुटीं

गिरि ने कहा, राज्य सरकार चुन-चुन कर निशाना बनाने की राजनीति पर काम कर रही है. पुलिस और राज्य सरकार हमें पहाड़ी क्षेत्र में अनिश्चितकालीन बंद बुलाने पर मजबूर कर रहे हैं. राज्य सरकार की क्रूरता के बारे में हम केंद्र को सूचित करेंगे. हमने पहाड़ी में आज से अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है. जीजेएम ने पिछले चार दिन से पहाड़ में स्थित सरकारी और जीटीए कार्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल आहूत की हुई है.

VIDEO: हे भगवान! किस घड़ी में हम दार्जिलिंग घूमने आये, दोबारा नहीं आयेंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola