जलपाईगुड़ी में बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज

Updated at :14 Jun 2017 9:45 AM
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी में बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज

जलपाईगुड़ी: बंद समर्थकों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. मंगलवार की सुबह यह घटना जलपाईगुड़ी के गोशाला मोड़ इलाके से होकर गुजरनेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी. पुलिस ने करीब 35 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया है. चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर बंगाल […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: बंद समर्थकों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. मंगलवार की सुबह यह घटना जलपाईगुड़ी के गोशाला मोड़ इलाके से होकर गुजरनेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी. पुलिस ने करीब 35 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया है. चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर बंगाल के चाय बागानों में ज्वाइंट फोरम ने बंद बुलाया था. जबकि मंगलवार को आम हड़ताल का आह्वान किया गया था.

मंगलवार को शहरी इलाकों में बंद का खास असर न पड़ने के बावजूद डुआर्स के अधिकतर चाय बागानों में श्रमिकों ने काम नहीं किया. बंद के समर्थन में जलपाईगुड़ी से सटे डेंगुआझार व करलावैली चाय बागान के करीब 200श्रमिकों ने गोशाला मोड़ से होकर गुजरने वाली 31डी नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया. जानकारी मिलते ही आंदोलनकारियों को सड़क पर से हटाने के लिए विशाल पुलिस वाहिनी के साथ अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक इंदिरा मुखर्जी पहुंचीं.

उन्होंने आंदोलनकारी श्रमिकों से जाम हटाने का आवेदन भी किया. राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने की बजह से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती स्वयं मौके पर पहुंचे. आंदोलनकारियों के साथ काफी देर तक विचार-विमर्श किये जाने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ.

अपनी मांग को लेकर सड़क पर बैठे चाय श्रमिक हटने को राजी नहीं थे. बाध्य होकर पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करना शुरू किया. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के साथ आंदोलनकारियों की धक्का-मुक्की हो गयी. उत्तेजित आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिये पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस ने 30-35 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola