माॅनसून ने किया बंगाल में प्रवेश

कोलकाता. मानसून ने बंगाल में प्रवेश कर लिया है. अलीपुर मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है. मंगलवार को कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के उप हिमालय इलाके और सिक्किम में मानसून प्रवेश कर गया है. यह उत्तर व दक्षिण 24 परगना, नदिया और मुर्शिदाबाद तथा गांगेय […]
इन इलाकों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश का अनुमान दार्जीलिंग, जलपाइगुड़ी, कालिंग्पोंग और अलीपुरदुआर में है. आमतौर पर उत्तर बंगाल में वर्षा पांच जून को प्रवेश करती है. दक्षिण बंगाल में आठ जून को यह आती है. आशा जतायी जा रही है कि वर्षा के आने से तापमान में कमी आयेगी और गरमी की वजह से लोगों को हो रही समस्या का निपटारा हो सकेगा. इधर बंगाल की खाड़ी में निम्नदबाव के क्षेत्र की वजह से सोमवार से ही कोलकाता में बारिश शुरू हो गयी. समूचे राज्य में ही बारिश का अनुमान जताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










