केंद्रीय योजनाआें के प्रति लोगों को जागरूक करेगी एनएचएआइ

Updated at :13 Jun 2017 9:14 AM
विज्ञापन
केंद्रीय योजनाआें के प्रति लोगों को जागरूक करेगी एनएचएआइ

कोलकाता. केंद्र सरकार की अधीनस्थ संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने बंगाल के लोगों को केंद्रीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने का फैसला किया है. राज्य के लोगों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए एनएचएआइ की ओर से 14 जून को पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक में ‘सबका साथ सबका विकास’ सम्मेलन का आयोजन […]

विज्ञापन
कोलकाता. केंद्र सरकार की अधीनस्थ संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने बंगाल के लोगों को केंद्रीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने का फैसला किया है. राज्य के लोगों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए एनएचएआइ की ओर से 14 जून को पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक में ‘सबका साथ सबका विकास’ सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी सोमवार को एनएचएआइ के महाप्रबंधक (तकनीक) अजीत कुमार सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय में दी.

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के दौरान एनएचएआइ द्वारा लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जन-धन योजना, जन औषधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सुकन्या स्मृद्धि योजना व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी. इस मौके पर एनएचएआइ के प्रबंधक सुब्रत नाथ ने बताया कि यहां और कई रास्तों को एनएचएआइ ने अपने अंतर्गत शामिल कर यहां इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण करने का फैसला किया है.

इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत यहां 10 प्रोजेक्ट तैयार किये जा रहे हैं, जिसके तहत एक जिले से दूसरे जिले को जाेड़ा जायेगा. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रामकमल पाठक ने बताया कि तमलुक में आयोजित होनेवाले ‘सबका साथ सबका विकास’ सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर एनएचएआइ के प्रबंधक संजीव शर्मा, उप महाप्रबंधक सह कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी ए सरकार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola