सिक्किम में नाथुला जानेवाली सड़क बंद

Updated at :13 Jun 2017 9:12 AM
विज्ञापन
सिक्किम में नाथुला जानेवाली सड़क बंद

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हिंसा के बाद जिन पर्यटकों ने सिक्किम घूमने का मन बनाया था, उनके सामने एक और परेशानी खड़ी हो गयी है. भूस्खलन की वजह से सिक्किम में नाथुला सड़क को बंद कर दिया गया है. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिक्किम की राजधानी गंगतोक से नाथुला जाने के […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हिंसा के बाद जिन पर्यटकों ने सिक्किम घूमने का मन बनाया था, उनके सामने एक और परेशानी खड़ी हो गयी है. भूस्खलन की वजह से सिक्किम में नाथुला सड़क को बंद कर दिया गया है.

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिक्किम की राजधानी गंगतोक से नाथुला जाने के क्रम में जेएन रोड पर आठ माइल तथा नौ माइल इलाके में भूस्खलन की घटना घटी है. इसके अलावा 13 माइल इलाके में भी दो स्थानों पर भूस्खलन से इस सड़क को बंद कर दिया गया है.

प्रशासन की ओर से भी किसी को नाथुला जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. काफी पर्यटक नाथुला में भी फंसे हुए हैं. प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि इन सभी पर्यटकों को वापस लाने की तैयारी की जा रही है. सड़क पर भी कई पर्यटक वाहनों के फंसे होने की खबर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola