बाल श्रम के खिलाफ आमजन को किया जागरूक
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Jun 2017 9:12 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी. विश्व बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी सहित आस-पास के इलाकों में विभिन्न संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित हुए. सोमवार की दोपहर विश्व बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर चाइल्ड इन नीड इंस्टीच्यूशन (सिनी) की आर्ट एंड पोस्टर प्रतियोगिता के साथ रोड नाटक सहित बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी. विश्व बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी सहित आस-पास के इलाकों में विभिन्न संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित हुए. सोमवार की दोपहर विश्व बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर चाइल्ड इन नीड इंस्टीच्यूशन (सिनी) की आर्ट एंड पोस्टर प्रतियोगिता के साथ रोड नाटक सहित बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया.
सिनी के उत्तर बंगाल प्रभारी शेखर साहा ने बताया कि सिलीगुड़ी के कॉलेजपाड़ा स्थित बाघाजतीन पार्क में आर्ट व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी. इस प्रतियोगिता में सिलीगुड़ी व आस-पास के विभिन्न इलाकों के बच्चों ने भाग लिया. ‘यस टू एजूकेशन, नो टू चाइल्ड लेबर’ थीम के ऊपर बच्चों ने काफी आकर्षक चित्र व पोस्टर बनाये. इसके लिए बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा सिलीगुड़ी के कई नुक्कड़ों पर बाल श्रम विरोधी नाटक आयोजित कराये गये. बाल श्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया.
दूसरी तरफ जलपाईगुड़ी जिला श्रम विभाग के तत्वावधन में सेंटर फॉर द डेवलपमेंट ऑफ ह्यूमन इनिसियेटिव की ओर से कार्यक्रम आयोजित कराया गया. 80 बच्चों को लेकर बाल श्रम के खिलाफ शहर में एक रैली निकाली गयी. पथनाटिका भी करायी गयी. संगठन के सुब्रत मजूमदार ने बताया कि शिशुओं के स्वास्थ की जांच भी करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










