कल से शुरू हो रहा रामकेली मेला

Updated at :13 Jun 2017 9:08 AM
विज्ञापन
कल से शुरू हो रहा रामकेली मेला

मालदा. आगामी बुधवार से जिले में रामकेली मेला शुरू हो रहा है. सात दिवसीय इस मेला को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को एक बैठक की. इस बैठक में कौशिक भट्टाचार्य, पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष, अतिरिक्त जिला शासक सदर महकमा शासक, इंगलिश बाजार थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे. बैठक की […]

विज्ञापन
मालदा. आगामी बुधवार से जिले में रामकेली मेला शुरू हो रहा है. सात दिवसीय इस मेला को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को एक बैठक की. इस बैठक में कौशिक भट्टाचार्य, पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष, अतिरिक्त जिला शासक सदर महकमा शासक, इंगलिश बाजार थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे.

बैठक की समाप्ति के बाद अतिरिक्त जिला शासक मलय मुखर्जी ने बताया कि महदीपुर ग्राम पंचायत इलाके में सात दिवसीय रामकेली मेला बुधवार से आयोजित होगा. जिले के अतिरिक्त पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों के साथ विभिन्न राज्यों से भक्तगण इस मेले में पहुंचते हैं.

इस मेले मे शामिल होने वाले भक्तों की सुरक्षा सहित सभी प्रकार की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है. मेडिकल कैंप के साथ वृद्ध भक्तों के लिए विश्राम की व्यवस्था भी की जा रही है. आपातकालीन स्थिति से निपटने की पूरी व्यवस्था के साथ मेले में पुलिस कैंप भी होगा. मिली जानकारी के अनुसार चैतन्य महाप्रभु (गौड़, निताई) एक बार रामकेली पहुंचे थे और एक सप्ताह तक इस इलाके में ठहरे थे. यहां उनका पदचिह्न भी पाया गया है. उसी स्थान पर महाप्रभु का एक मंदिर स्थापित हुआ है. इसी वजह से प्रतिवर्ष सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है. बुधवार को इस मेले का शुभारंभ जिला परिषद की सभाधिपति सरला मुर्मू करेंगी. इस अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मंच पर उपस्थित होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola