ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के लिए काटे गये पेड़

Updated at :11 Jun 2017 9:08 AM
विज्ञापन
ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के लिए काटे गये पेड़

कोलकाता. महानगर में दिन में खुलेआम छह पेड़ों को काट दिया गया, जबकि कोलकाता नगर निगम को इसकी जानकारी तक नहीं. इस्ट-वेस्ट मेट्रो के कार्य के लिए महानगर के धर्मतल्ला के वाइ चैनल पर पेड़ काटे गये हैं. इस इलाके में लगभग छह पेड़ों के काटे जाने की खबर है. इन पेड़ों को शुक्रवार दोपहर […]

विज्ञापन
कोलकाता. महानगर में दिन में खुलेआम छह पेड़ों को काट दिया गया, जबकि कोलकाता नगर निगम को इसकी जानकारी तक नहीं. इस्ट-वेस्ट मेट्रो के कार्य के लिए महानगर के धर्मतल्ला के वाइ चैनल पर पेड़ काटे गये हैं.

इस इलाके में लगभग छह पेड़ों के काटे जाने की खबर है. इन पेड़ों को शुक्रवार दोपहर काटा गया. इस विषय में हमने निगम के अधिकारियों से बात की, लेकिन किसी को इसकी जानकारी तक नहीं. यानी निगम की जानकारी के बगैर इन पेड़ों को काट दिया गया है. निगम के पार्क एंड स्क्वायर विभाग के मेयर इन काउंसिल देवाशीष कुमार से बात की. श्री कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.

इसके बाद पार्क एंड स्क्वायर तथा बिल्डिंग डीजी (2) से बात की. उन्होंने हमें बताया कि फिलहाल उनके पास इसकी जानकारी नहीं है. वह इस विषय में शनिवार को ही किसी प्रकार की जानकारी दे सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola