सिलीगुड़ी: निकिता चांडक ने नेपाल में लहराया भारत का परचम

Updated at :10 Jun 2017 8:32 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: निकिता चांडक ने नेपाल में लहराया भारत का परचम

सिलीगुड़ी: 20 वर्षीय निकिता चांडक ने नेपाल में भारत का परचम लहराया है. उसने मिस नेपाल का ताज अपने नाम कर केवल नेपाल ही नहीं बल्कि भारत का भी नाम रोशन किया है. साथ ही मारवाड़ी समुदाय का मान भी बढ़ाया है. हाल ही में काठमांडु में आयोजित मिस नेपाल प्रतियोगिता में 50 से भी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: 20 वर्षीय निकिता चांडक ने नेपाल में भारत का परचम लहराया है. उसने मिस नेपाल का ताज अपने नाम कर केवल नेपाल ही नहीं बल्कि भारत का भी नाम रोशन किया है. साथ ही मारवाड़ी समुदाय का मान भी बढ़ाया है. हाल ही में काठमांडु में आयोजित मिस नेपाल प्रतियोगिता में 50 से भी अधिक नेपाली हसिनाओं के बीच एक मात्र निकिता ही मारवाड़ी समुदाय का प्रतिनिधत्व कर रही थी. नेपाल के मोरंग जिले के उरलाबाड़ी जैसे एक छोटे कस्बे में पली बढ़ी और भारत में उच्चस्तरीय शिक्षा का तालिम ले चुकी निकिता ने ब्यूटी कांटेस्ट में हरेक राउंड में दूसरी हसिनाओं पर भारी पड़ी.फाइनल राउंड में वह कुल सात हसिनाओं में अपना जगह बनाने में सफल हुई.

फाइनल में सवाल-जवाब राउंड में निकिता ने सवालों का उम्दा जवाब देकर मिस नेपाल का ताज अपने सर कर लिया. निकिता के इस कामयाबी से कपड़ा कारोबारी पिता अनिल चांडक, मां सुषमा समेत पूरा परिवार काफी गदगद है. अपनी लाडली की इस कामयाबी से उत्साहित अनिल का कहना है कि जो खुशी निकिता ने दी है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाये काफी कम है.

आप को बताते चले कि नेपाल सुंदरी निकिता का नाता भारत के साथ भी काफी पुराना है. निकिता भले ही नेपाल में पली-बढ़ी हो लेकिन उसके परिवार का रिश्ता पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के साथ भी जुड़ा हुआ है और वह खुद उच्चस्तरीय शिक्षा बैंगलुरू से की. उसने वहां पर ही जेडी फैशन इंस्टीच्यूट से फैशन डिजायनर का कोर्स पूरा किया.

निकिता के परिवार से गहरा ताल्लुक रखनेवाले सिलीगुड़ी निवासी व कपड़ा कारोबारी विनोद अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल भी उसके इस कामयाबी से काफी गदगद हैं. विनोद अग्रवाल का कहना है कि कभी गोद में खेलनेवाली निकिता आज जिस मुकाम पर है वह प्रशंसनीय है. मिस नेपाल का खिताब अपने नाम करनेवाली निकिता का सपना फैशन डिजाइनिंग से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाना है.उसने बताया कि उसकी इस कामयाबी के पीछे मां-पिता, पूरे परिवार,सभी गुरूदेवों व सहयोगियों के अलावा ईश्वर का बड़ा हाथ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola