WB News : बशीरहाट की भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा को घेरकर विरोध प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पहुंचा पुलिस बल

Published by :Shinki Singh
Published at :30 Apr 2024 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : बशीरहाट की भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा को घेरकर विरोध प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पहुंचा पुलिस बल

WB News : भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी सभी जमीनी स्तर के लोग थे. बीजेपी का दावा है कि बीजेपी प्रत्याशी रेखा पर लाठियों से हमला किया गया. बीजेपी ने दावा किया कि रेखा के अलावा अर्चना मजूमदार और दुलाल रॉय भी घायल हुए हैं.

विज्ञापन

WB News : पश्चिम बंगाल में बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा खारीडांगा इलाके में एक घायल बीजेपी कार्यकर्ता से मुलाकात करने पहुंची. इस दौरान रेखा पात्रा को विरोध का सामना करना पड़ा. कथित तौर पर उन्हें देखकर स्थानीय महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया. इतना ही नहीं वे हाथों में लाठी-डंडे लेकर रेखा पात्रा की ओर भी बढ़े. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प से इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हाे गया. बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. रेखा के साथ मौजूद बीजेपी नेता अर्चना मजूमदार पर भी हमला किया गया. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हो गयी.

बीजेपी का दावा है कि रेखा पात्रा पर लाठियों से किया गया हमला

भाजपा ने आरोप लगाया कि खारीडांगा ग्राम प्रधान समीर बचर, उनके भाई मृणाल बचर और नागरिक स्वयंसेवक बबलू बचर पर भी हमला किया गया है. बीजेपी का दावा है कि बीजेपी प्रत्याशी रेखा पर लाठियों से हमला किया गया. बीजेपी ने दावा किया कि रेखा के अलावा अर्चना मजूमदार और दुलाल रॉय भी घायल हुए हैं.

West Bengal : ममता बनर्जी का कटाक्ष, मोदी बाबू महंगाई क्यों बढ़ी, हम फ्री राशन दे रहे हैं, आप फ्री भाषण’

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola