Live Updates

West Bengal : ममता बनर्जी का कटाक्ष, मोदी बाबू महंगाई क्यों बढ़ी, हम फ्री राशन दे रहे हैं, आप फ्री भाषण’

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

ममता बनर्जी का कटाक्ष, मोदी बाबू महंगाई क्यों बढ़ी, हम फ्री राशन दे रहे हैं, आप फ्री भाषण’

ममता बनर्जी का कटाक्ष , मोदी बाबू महंगाई क्यों बढ़ी, हम फ्री राशन दे रहे हैं, आप फ्री भाषण’. बहरामपुर में अधीर चौधरी को हराने के लिए मुख्यमंत्री ने पार्टी नेता हुमायूं कबीर को दिया स्पेशल टास्क.

ई-स्कूटी में छिपाकर ले जा रहे एक किलो चांदी के आभूषणों के साथ तस्कर गिरफ्तार

बांग्लादेश सीमा पर ई-स्कूटी में छिपाकर ले जाये जा रहे चांदी के जेवरात की तस्करी को रोकते हुए बीएसएफ (BSF) जवानों ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम अल्तमुन शेख के रूप में हुई है. बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक 112 नंबर बटालियन के सतर्क जवानों ने संदेह के आधार पर हकीमपुर (उत्तरपारा) के अल्तमुन शेख को चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ लिया.

बांग्लादेश सीमा पर हो रही थी सोने की तस्करी, बीएसएफ ने 42.6 लाख रुपये मूल्य का सोना किया जब्त

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 32वीं बटालियन के जवानों ने नादिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोने की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 5 सोने के बिस्कुट (Gold Biscuits) जब्त किया है. तस्कर इन सोने के बिस्कुटों को बांग्लादेश से भारत में सीमा पर कंटीले तार के पास फेंककर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे. जब्त किए गए सोने का कुल वजन 583 ग्राम है. इसका अनुमानित बाजार मूल्य 42 लाख 55 हजार 090 रुपये है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नदिया जिले में बांग्लादेश सीमा चौकी तुंगी में बीएसएफ जवान ड्यूटी कर रहे थे. वहां तैनात जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान बांग्लादेश की ओर से तस्करों की कुछ संदिग्ध हरकतें देखीं, इस बीच अन्य जवानों ने झाड़ियों में छिपे दो भारतीय तस्करों को देखा.

चुनाव को लेकर बीएसएफ की सख्ती में मुर्शिदाबाद में 2.2 करोड़ की हेरोइन जब्त

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ (BSF) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 149वीं बटालियन के जवानों ने लोकसभा चुनाव को लेकर बांग्लादेश सीमा के आसपास सख्ती और कड़ी कर दी है. इसी सख्ती के कारण मुर्शिदाबाद जिले में बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए बीएसएफ जवानों ने 2.2 किलो हेरोइन जब्त की. तस्कर इन हेरोइन को भारतीय सीमा से बांग्लादेश में तस्करी की करने की फ़िराक में थे. जब्त हीरोइन का कुल बाजार मूल्य 2.2 करोड़ रुपये बताया गया है.

अदालत ने शाहजहां को फिर से भेजा जेल हिरासत में

शेख शाहजहां के भ्रष्टाचार से राज्य के 2-3 मंत्रियों को मिला फायदा’. विशेष कोर्ट में ईडी का विस्फोटक दावा. अदालत ने शाहजहां को फिर से जेल हिरासत में भेजा.

25750 आवेदकों की नौकरी को लेकर हाईकोर्ट का निर्देश बहाल, अगली सुनवाई अगले सोमवार को

सुप्रीम काेर्ट द्वारा एसएससी मामले में राज्य कैबिनेट के खिलाफ सीबीआई जांच पर स्थगितादेश. 25750 आवेदकों की नौकरी को लेकर हाईकाेर्ट का निर्देश बहाल. अगली सुनवाई अगले सोमवार को.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola