पश्चिम बंगाल : भाजपा उम्मीदवार प्रिया साहा के खिलाफ इलाके में लगे पोस्टर, अयोग्य बताकर हटाने की मांग

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : प्रिया साहा ने कहा की भाजपा के भीतर कोई अंतर कलह नहीं है. यह विपक्षी राजनीतिक दलों का षड्यंत्र है. प्रिया ने कहा की मुझे पार्टी ने टिकट दिया है. मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं हूं. मैं भाजपा की एक साधारण कर्मी हूं.

विज्ञापन

बोलपुर, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर लोकसभा सीट (lok sabha seat) के लिए भाजपा प्रार्थी प्रिया साहा के खिलाफ मंगलवार को बोलपुर लोकसभा क्षेत्र के किरनाहार में मिले पोस्टर के बाद समूचे इलाके में हड़कंप मच गया है. भाजपा प्रार्थी के खिलाफ मिले पोस्टर को लेकर पार्टी के अंदर मौजूद अंतरकलह भी साफ सामने देखने को मिलने रहा है. आज सुबह भाजपा प्रार्थी प्रिया साहा के खिलाफ कई पोस्टर देखने को मिला. एक पोस्टर में लिखा है की ’प्रिया साहा को हटाओ बीजेपी को बचाव ’ वही एक पोस्टर में लिखा है की ’प्रिया साहा को बीजेपी प्रार्थी नहीं मानते है और ना मानेंगे’ किरनाहार बाजार में मिले इन पोस्टरों को देख प्रिया साहा के समर्थको में घोर नाराजगी देखी जा रही है.

प्रिया साहा ने शुरू कर दिया है जनसंपर्क अभियान

हालांकि इन पोस्टरों को लेकर भाजपा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई है. बताया जाता है की भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए जारी प्रथम प्रत्याशियों की सूची में बोलपुर से भाजपा प्रार्थी के रूप में प्रिया साहा के नाम की घोषणा की गई है. इस बीच प्रिया साहा अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करने के बाद जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है. अचानक आज सुबह किरनाहार बाजार में इन मिले पोस्टरों के बाद से हड़कंप मच गया है. भाजपा के भीतर चल रहे अंतर्द्वंद को लेकर विपक्षी राजनीतिक दल के लोगों ने चर्चा शुरू कर दी है.

Arjun Singh : टिकट न मिलने का गुस्सा, अर्जुन सिंह ने छोड़ा तृणमूल, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

प्रिया ने कहा भाजपा में नही कोई अंतर कलह, विपक्षी का षड्यंत्र

हालांकि प्रिया साहा ने कहा की भाजपा के भीतर कोई अंतर कलह नहीं है. यह विपक्षी राजनीतिक दलों का षड्यंत्र है. प्रिया ने कहा की मुझे पार्टी ने टिकट दिया है. मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं हूं. मैं भाजपा की एक साधारण कर्मी हूं. पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है उसे मैं पूरी ताकत के साथ निभाऊंगी. लेकिन इस तरह पोस्टर लगा कर विरोधी दल के लोग दल को बदनाम करने और दल के भीतर द्वंद लगाने का षड्यंत्र कर रहे है. मुझे खुशी है की इसी बहाने कम से कम वे लोग मेरा प्रचार कर दे रहे है.

WB News : नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से जानें क्या बात-चीत की

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola