ePaper

चुनाव नतीजों से पहले मिठाइयों पर चढ़ा राजनीतिक रंग

Updated at : 04 Jun 2024 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव नतीजों से पहले मिठाइयों पर चढ़ा राजनीतिक रंग

पूर्व बर्दवान के बर्दवान शहर में नामी-गिरामी मिठाई दुकानों की मिठाइयां पर भी राजनीतिक रंग चढ़ गया है. राजीतिक दलों के रूप, रंग व आकार में मिठाइयां दिखने लगी हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पानागढ़

मंगलवार को इस बार के लोकसभा चुनाव की मतगणना है. कौन जीतेगा, कौन हारेगा, इसे लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. इस बीच, पूर्व बर्दवान के बर्दवान शहर में नामी-गिरामी मिठाई दुकानों की मिठाइयां पर भी राजनीतिक रंग चढ़ गया है. राजीतिक दलों के रूप, रंग व आकार में मिठाइयां दिखने लगी हैं. राजनीतिक दलों व उनके चुनाव चिह्न पर केंद्रित मिठाइयों को देखने व खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ भी उमड़ रही है. इसे लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. बताया गया है कि बर्दवान शहर के नेताजी मिष्ठान्न भंडार में राजनीतिक दलों के निशान पर केंद्रित मिठाइयां बना कर रखी गयी हैं. वहां तृणमूल व भाजपा के चुनाव चिह्न को लेकर मिठाई बनायी गयी है. इन दोनों दलों के रंग के अनुसार रसगुल्ला भी तैयार किये गये हैं. दुकान मालिक सोमेन दास ने बताया कि इस वर्ष चुनावी माहौल को देखते हुए दो राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न और ‘खेला होबे’ के संदेश और रसगुल्ला तैयार किये गये हैं.

मंगलवार को हार-जीत के अनुसार इन मिठाइयों की डिमांड रहेगी. इसलिए जो भी पार्टी जीतेगी, उसे उसके अनुरूप मिठाई मिलेगी. बताया गया है कि मिठाई की दुकानों में तृणमूल का जोड़ाफूल के रूप में संदेश, भाजपा के कमल फूल के साथ संदेश तथा ‘खेला होबे’ नारे के साथ हरे व भगवा रंग के रसगुल्ले तैयार हैं, जो खूब बिक रहे हैं. अपने-अपने दल के चुनाव चिह्न वाली मिठाइयों को देख उक्त दल के लोग उन मिठाइयों को ही खरीद कर अपने समर्थकों को खिला रहे हैं. मिठाई दुकानदार का कहना है कि मतगणना के बाद सभी दलों के चुनाव चिह्न वाली मिठाइयों की बिक्री हो जायेगी.

जो भी जीतेगा, वो ये मिठाइयां खरीद कर ले जायेगा. दुकानदार ने कहा कि चूंकि बर्दवान-दुर्गापुर व बर्दवान पूर्व संसदीय सीट पर हुए चुनाव की मतगणना बर्दवान शहर में ही होनी है, ऐसे में इन मिठाइयों का बिकना तय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola