Narendra Modi : राशन भर्ती मामले में भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री ने तृणमूल पर साधा निशाना कहा, जनता के पैसा लूटने नहीं देंगे

PM Modi In Tamil Nadu
Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरी गारंटी है. मैं बंगाल के लोगों से वादा करता हूं कि लूटने वालों को लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी छोड़ने वाला नहीं है. मोदी इनकी गालियों और हमले से डरने वाला नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आरामबाग में सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने भ्रष्टाचार की बात करते हुए कहा कि यहां तृणमूल नेताओं के घर से नोटों की गड्डियां मिल रही थीं. तृणमूल नेताओं ने जनता का पैसा लूटा है. अगर अपराध व भ्रष्टाचार की बात कहें तो तृणमूल कांग्रेस ने इसमें नया मॉडल स्थापित किया है. कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां ना हुआ हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरी गारंटी है. मैं बंगाल के लोगों से वादा करता हूं कि लूटने वालों को लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी छोड़ने वाला नहीं है. मोदी इनकी गालियों और हमले से डरने वाला नहीं है, झुकने वाला नहीं है. जिसने गरीब को लूटा है, उसको लौटाना ही पड़ेगा.
मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों को छिपाने की कर रही हैं कोशिश
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी ने कहा, बंगाल में हर चीज में भ्रष्टाचार होता है. तृणमूल नेताओं के घर नोटों का पहाड़ सबने देखा है. वे क्या कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, ”राज्य केंद्र की सभी परियोजनाओं को रोक रखा है. क्योंकि वे केंद्रीय परियोजना से लूटना चाहते हैं. लेकिन मोदी ऐसा नहीं होने देंगे. लोगों का पैसा इस तरह नहीं लूटा जाएगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों को छिपाने की कोशिश कर रही हैं.
पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी से कर सकती है मुलाकात
संदेशखाली की घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि इस मुद्दे पर पूरा देश गुस्से में है. मोदी ने संदेशखालि की घटनाओं पर चुप्पी साधने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की भी आलोचना की. उन्होंने हुगली जिले के आरामबाग में एक रैली में कहा, “उपलब्धियों के बीच आज बंगाल की स्थिति पर पूरे देश की नजर है. मां, माटी और मानुष का ढोल पीटने वाली तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखालि की बहनों के साथ जो किया, उसे देखकर पूरा देश दुखी और गुस्से में है.
पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी से कर सकती है मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




