मोबाइल दुकान में चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Updated at : 03 Feb 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

खड़दह थाना अंतर्गत सोदपुर रासमणि इलाके में स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खड़दह. खड़दह थाना अंतर्गत सोदपुर रासमणि इलाके में स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, विगत कुछ दिनों से इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं. इसी बीच एक मोबाइल दुकान में चोरी हुई. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि ग्राहक बनकर आया एक युवक मोबाइल चोरी कर ले गया. इसके बाद दुकान मालिक और स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा और फिर लैंप पोस्ट से बांध दिया गया. इसके बाद पुलिस को खबर दी गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola