पश्चिम बंगाल के गर्म चुनावी मौसम को तेज हवाएं और बारिश करेंगी ठंडा

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के गर्म चुनावी मौसम को तेज हवाएं और बारिश करेंगी ठंडा

कोलकाता मौसम

Bengal Weather: बंगाल में शनिवार से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. कोलकाता समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट आयेगी. दक्षिण बंगाल में शनिवार तक उमस भरी गर्मी जारी रहेगी.

विज्ञापन

Bengal Weather: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में इन दिनों चुनावी मौसम काफी गर्म है. चुनावी गर्मी तो वोट डलने के साथ कम होगी, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इस हफ्ते पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में रविवार से गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

रविवार से मौसम में बदलाव के संकेत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, शुष्क पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में शनिवार तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. हालांकि, रविवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं. आइएमडी ने बताया कि अनुकूल हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण अगले सप्ताह मौसम अपेक्षाकृत ठंडा होने की संभावना है. इसके साथ ही रविवार से विभिन्न जिलों में तापमान में धीरे-धीरे 3 से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर बंगाल में आंधी-तूफान की संभावना

उत्तर बंगाल के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने आज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बंगाल के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जैसे उप-हिमालयी जिलों में आठ अप्रैल तक बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना जतायी गयी है. मालदा और उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर में भी तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना है.

Also Read: पश्चिम बंगाल का मौसम: मतदान से पहले चढ़ेगा पारा, चुनाव खत्म होते ही चलेगी लू

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola